Breaking News :
>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान>>जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा>>गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क>>उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल>>जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज>>प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या>>एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट>>युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में उत्तराखंड की बेटी अक्षिता का शानदार प्रदर्शन>>सिलेंडर महीनेभर से पहले हो रहा खत्म? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, कम होगी गैस की खपत>>सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव>>हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल>>करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक में मिल सकता है फायदा>>‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ जीती 20 लाख की रकम और नई कार
खेल-जगतताज़ा खबरें

मैच के दौरान क्रिकेटर मिथुन देबबर्मा की हार्ट अटैक से हुई मौत

आकाश ज्ञान वाटिका। ५ दिसम्बर, २०१९(गुरुवार)। क्रिकेट के मैदान किसी के लिए खुशियां लेकर आता है तो किसी के लिए गम भी लेकर आता है। अक्सर क्रिकेट के मैदान पर हादसे होते रहते हैं, जिसमें गंभीर चोट से लेकर खिलाड़ियों की मौत तक हो जाती है। घरेलू स्तर के मुकाबलों में ऐसा होना आम बात हैं, जहां खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं। यहां तक कई खिलाड़ी मौत के मुंह में चले जाते हैं। ऐसा ही एक हादसा त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में हुआ है, जहां बीच मैदान पर पहले क्रिकेटर को हार्ट अटैक आया और फिर उसकी जान चली गई।

मंगलवार को जब अगरतला में महाराजा बीर बिक्रम क्रिकेट स्टेडियम एक प्रैक्टिस मैच के दौरान अंडर 23 वर्ग के खिलाड़ी मिथुन देबबर्मा को मैदान पर दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में साथी खिलाड़ी उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसी दौरान क्रिकेटर मिथुन देबबर्मा ने दम तोड़ दिया। क्रिकेटर की मौत से परिजन ही नहीं, बल्कि साथी खिलाड़ी भी दुखी हैं।

त्रिपुरा की टीम प्रैक्टिस मैच खेल रही थी। इसी प्रैक्टिस मैच में मिथुन देबबर्मा फील्डिंग कर रहे थे, लेकिन अचानक वो मैदान में गिर पड़े। मिथुन को बेहोशी की हालत में देखकर साथी खिलाड़ी उनकी ओर दौड़े। मैदान पर बेसुध पड़े मिथुन को साथी खिलाड़ियों ने उठाया और पास के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने भी मिथुन की मौत की वजह हार्ट अटैक ही बताई।

डॉक्टरों के मुताबिक, खिलाड़ी मिथुन देबबर्मा को गंभीर हार्टअटैक आया। इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक की वजह जानने के लिए डॉक्टरों ने उनका पोस्टमॉर्टम कराने का फैसला किया। बहरहाल, मिथुन देबबर्मा की असामयिक मौत से त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन और उनके साथ खिलाड़ी स्तब्ध हैं। हादसे की खबर सुनकर त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मानिक शाह और राज्य के कई क्रिकेटर भी अस्पताल खिलाड़ी के परिवार का ढांढस बंधाने पहुंचे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!