Breaking News :
>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान>>जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा>>गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क>>उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल>>जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज>>प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या>>एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट>>युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में उत्तराखंड की बेटी अक्षिता का शानदार प्रदर्शन>>सिलेंडर महीनेभर से पहले हो रहा खत्म? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, कम होगी गैस की खपत>>सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव>>हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल>>करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक में मिल सकता है फायदा>>‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ जीती 20 लाख की रकम और नई कार>>अस्पतालों में दवाओं की कीमत का खेल, 74 रुपये के इंजेक्शन की एमआरपी 4980 रुपये, जांच में चौंकाने वाला खुलासा>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

सोने में निवेश करने के इच्छुक लोगों के लिए सुनहरा मौका – सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम का सातवां चरण शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका। ५ दिसम्बर, २०१९(गुरुवार)। सोने में निवेश करने के इच्छुक लोगों के लिए सुनहरा मौका है। सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम का सातवां चरण शुरू हो गया है और निवेशक शुक्रवार तक योजना के इस चरण में निवेश कर सकते हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का यह सातवां चरण 2 दिसंबर से शुरू हो गया है, जो 6 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद 10 दिसंबर को बॉन्ड जारी किये जाएंगे।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के इस चरण के लिए बॉन्ड की इश्यू प्राइस 3,795 रुपये प्रति ग्राम रखी गई है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए इन्वेस्टर्स द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने पर और डिजिटल मोड में पेमेंट करने पर 50 रुपये प्रति ग्राम का अतिरिक्त डिस्काउंट भी रखा गया है। इस तरह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में ऑनलाइन निवेश करने वाले ग्राहकों के लिए डिस्काउंट के बाद एक ग्राम सोने की कीमत 3,745 रुपये रह जाएगी।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (SGB Scheme) नवंबर 2015 में लॉन्च की गई थी। इसका उद्देश्य फिजिकल गोल्ड की डिमांड को कम करना था। यह स्कीम निवेशकों को सोने में निवेश करने का मौका देती है, लेकिन इसके लिए उन्हें फिजिकल फॉर्म में गोल्ड रखने की आवश्यकता नहीं होती। योजना में इन्वेस्टर्स को प्रति ग्राम सोने में इन्वेस्टमेंट का मौका मिलता है, जिसका मूल्य इस बुलियन की बाजार कीमत से जुड़ा होता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के मैच्योर होने पर इसे नकदी में भुनाया जा सकता है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की बिक्री स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, शेड्यूल्‍ड कॉमर्शियल बैंकों और कुछ डाकघरों पर की जा रही है। इसके अलावा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) जैसे एक्सचेंजों से भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदा जा सकता है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश की न्यूनतम सीमा एक ग्राम है। इस योजना में इंडिविजुअल और हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) के लिए निवेश की सीमा 4 किलोग्राम है। वहीं ट्रस्ट के लिए निवेश की सीमा 20 किलोग्राम तय है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2019-20 का आठवां चरण 13 से 17 जनवरी 2020 में होगा। इस चरण के बॉन्ड 21 जनवरी 2020 को इश्यू होंगे। इसके बाद स्कीम का नौवां चरण 3 से 7 फरवरी 2020 के बीच होगा, जिसमें बॉन्ड 11 फरवरी को जारी होंगे। उसके बाद SGB Scheme 2019-20 का दसवां चरण 2 से 6 मार्च 2020 को आएगा और इसके बॉन्ड 11 मार्च 2020 को जारी होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!