Breaking News :
>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
ताज़ा खबरेंदेश

देश में कोरोना के नए मामलों में आ रही गिरावट, मौतों के आंकड़ों में तेजी जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 मई 2021, सोमवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे कमी आ रही है। देश भर में बीते 24 घंटों में कोरोना के मामलों में गिरावट देखी गई है। कोरोना के दैनिक मामले 3 लाख से नीचे आ गए हैं। हालांकि, इस बीच कोरोना के मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के दो लाख 81 हजार 386 मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,106 रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3 लाख 78 हदार 741 रही है। जो बता रही है कि देश में कोरोना से ठीक होने लोगों की संख्या बढ़ रही है। अब तक देश में कोरोना से 2 करोड़ 11 लाख 74 हजार 76 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वायरस के 2 करोड़ 49 लाख 65 हजार 463 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 लाख 74 हजार 390 हो चुकी है।

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार कमी आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख 1 हजार 461 एक्टिव केस कम हुए हैं जिससे सक्रिय कोरोना की दर घट गई है। ये महामारी की लहर के धीमे होने के संकेत हो सकते हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए रविवार को देश भर में 15,73,515 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 31,64,23,658 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 18,29,26,460  लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 6,91,211 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!