Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री को लिखा पत्र – एसएसबी और आईटीबीपी के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान चलाये जाने का दिया सुझाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मई 2021, रविवार, देहरादून। प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में कोविड-19 टीकाकरण को तेज करने के लिए पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखने के साथ साथ फ़ोन पर बात कर उन्हें सुझाव दिया है कि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के माध्यम से प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान चलाया जाए।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीमांत क्षेत्रों के लोगों को आसानी से कोरोना का टीका लगवाने के लिए उन्होने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर और फोन से बात कर उनसे माँग की गई है कि सीमांत क्षेत्रों में एसएसबी और आईटीबीपी के माध्यम से टीकाकरण अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि एसएसबी और आईटीबीपी के जवानों के माध्यम से वैक्सीनेशन की राह को आसान किया जा सकता है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि एसएसबी का मुख्यालय रानीखेत में स्थि‌त है। जिसका सीमांत क्षेत्र कुटटी, गुंजी काला पानी, लखनपुर, मालपा, बुदी, शिया लेख है। इसी प्रकार आईटीबीपी का मुख्यालय देहरादून में स्थित है और इसका सीमांत क्षेत्र नीति, माणा, मलारी, हर्षिल, कालापानी गुंजी, कुटी है। इन सीमांत क्षेत्रों में लोग मार्च से सितबंर तक अपनी भेड़ बकरियाँ व अन्य पशु चराने भी जाते हैं। इन लोगों से हमारी सेना को सीमाओं पर हो रही गतिवि‌धियों की भी जानकारी मिलती है। ऐसे में इन क्षेत्रों में एसएसबी और आईटीबीपी के माध्यम से कोविड-19 का टीकाकरण करवाये जाने से लोगों को राहत मिलेगी।

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!