Breaking News :
>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस ने एक बार फिर राज्य सरकार पर बोला हमला – प्रवासियों को होम क्वारंटाइन में रखने की नीति को बताया गलत

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मई 2020, शनिवार। कांग्रेस एकबार फिर से राज्य सरकार पर हमलावर हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडवासियों को वापस लाने की नीति, प्रवासियों के ठहरने और इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन की बजाय होम क्वारंटाइन की नीति ठीक नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रवासियों को उत्तराखंड वापस लाने का जो प्लान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार को दिया था, अगर उसके मुताबिक प्रवासी वापस लाए जाते तो आज जो समस्याएं सामने आ रही हैं वो नहीं आती। प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड के तीन जनपदों में ही इतनी क्षमता है कि दो ढाई लाख क्या दस लाख लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया जा सकता है।

धस्माना ने कहा कि हरिद्वार के कुंभ मेला क्षेत्र में कुंभ और अर्ध कुंभ में बड़े स्नानों में एक दिन में ही अस्सी लाख से एक एक करोड़ यात्री आते हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते सारी धर्मशालाएं सारे होटल खाली पड़े हैं, इसी तरह उधमसिंह नगर, हल्द्वानी, देहरादून में भी सारी धर्मशाला और होटल खाली हैं। अगर सरकार थोड़ा भी प्रयास करती तो आने वाले सभी दो ढाई लाख लोगों को इन तीन जिलों में संस्थागत क्वारंटाइन किया जा सकता था और उसके बाद उनको गांव रवाना किया जाता।

धस्माना का ये भी कहना है कि अब आने वाले प्रवासियों की मात्रा औपचारिक स्क्रीनिंग हो रही है, जिसके कारण जो संक्रमित आ रहे हैं उनके कारण राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। वास्तविकता यह है कि सीधे गांव में पहुंचने वाला व्यक्ति क्वारंटाइन हो ही नहीं रहे हैं, क्योंकि उनकी निगरानी की कोई व्यवस्था सरकार ने नहीं की है।

धस्माना ने सरकार की अव्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की अदूरदर्शी नीति के कारण राज्य की जनता ने जो 55 दिन की तपस्या की थी सरकार ने उस पर पूरी तरह से पानी फेर दिया। अब भी वक्त है सरकार को नींद से जाग कर उत्तराखंड वापस आने वाले प्रवासियों को गांव भेजने से पहले देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में संस्थागत क्वारंटाइन कर उनकी जांच करानी चाहिए।

देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के सीमाद्वार मछली तलाब में जरूरतमंद गरीब, मजदूर श्रेणी के 70 लोगों को राशन किट, मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!