Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
देश

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम के अरिजल खानसैब में हुआ आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

 आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मई 2020, शनिवार। जम्मू-कश्मीर के बड़गाम के अरिजल खानसैब में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है। लश्कर-ए-तैयबा के टॉप ओवर ग्राउंड वर्कर जहूर वानी को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। सुरंग बनाकर आतंकियों के पनाह लेने की खबर है। इसकी सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जेसीबी मशीन से खुदाई शुरू की है।

सुरक्षा बलों ने ऐसे दस आतंकियों की लिस्ट तैयार की है, जिसमें हिजबुल मुजाहिदीन के नए चीफ कमांडर गाजी हैदर का नाम टॉप पर है। सुरक्षा बलों की इस लिस्ट में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के उन आतंकियों के नाम शामिल हैं, जो अब मोस्ट वॉन्टेड हैं। भारतीय सुरक्षा बल इन आतंकियों का सफाया करने के लिए कमर कस चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और बडगाम जिले में आतंकी ठिकानों का पता चला है. साथ ही लश्कर का एक सहयोगी भी पकड़ा गया है। लसीपोरा गांव में आतंकियों के ठिकाने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई शुरू की। इस गांव को सुरक्षा बलों ने चारों ओर से घेरकर कार्रवाई शुरू की है। सुरंग बनाकर आतंकियों के पनाह लेने की खबर है। इसकी सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जेसीबी मशीन से खुदाई शुरू की है।

इसके अलावा एक बडगाम में एक आतंकी ठिकाने का पता चला है और लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने वाले जहूर वानी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद

 किए गए हैं। इस मामले में और सामान मिलने और लोगों की गिरफ्तारी की उम्मीद है। जहूर वानी लश्कर के आतंकवादी यूसुफ का करीबी है। यह आतंकी ठिकाना उसके घर से महज 200-300 मीटर की दूरी पर था, वो भी उसकी अपनी जमीन पर। वह आतंकी यूसुफ की टीम को ट्रांसपोर्टेशन, छिपने की जगह और सामान मुहैया कराता था। यूसुफ बडगाम और बारामूला में सक्रिय है।

दो दिन पहले कुलगाम में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद पुलिस की एक जॉइंट टीम ने आतंकियों की तलाशी में पूरे इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। 34 आरआर बटालियन और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स की टीम ने यमराक के पूरे इलाके को घेर कर कार्रवाई की। जॉइंट टीम ने संदिग्ध जगह की ओर से जैसे ही बढ़ना शुरू किया, आतंकियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जम्मू-कश्मीर में कर्नल-मेजर समेत 8 जवानों की शहादत के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की शुरुआत की है। इसी ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबलों ने कुछ दिन पहले मोस्ट वॉन्टेड आतंकी रियाज नायकू को मार गिराया था। पुलवामा जिले में अवंतीपोरा के बेगपोरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 40 किलो आईईडी से उस घर को ही उड़ा दिया था, जिसमें रियाज नायकू छिपा हुआ था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!