Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने कहा : कोरोना संकट में उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन पर बुरा असर पड़ा – राज्य को उठाना पड़ा है नुकसान

आकाश ज्ञान वाटिका। 28 अप्रैल 2020, मंगलवार। कोरोना संकट में लॉकडाउन की वजह से उत्तराखंड में पर्यटन, खासतौर पर धार्मिक पर्यटन पर बुरा असर पड़ा है। इससे राज्य को नुकसान उठाना पड़ा है। राज्य सरकार को पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में स्थिति जल्द सुधरेंगी।

  • मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्रियों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भागीदारी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते पर्यटन के क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ रहा है। रोजगार व आजीविका के साधनों पर इसका असर पड़ा है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करते हुए धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति सुधारने पर काम किया जा रहा है। फार्मा, फूड प्रोसेसिंग इकाइयां काम कर रही हैं। कई उद्योग शुरू हो गए हैं।
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की मौजूदा स्थिति और इससे निपटने के अब तक के उपायों के बारे में प्रधानमंत्री को बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के समय पर लिए गए साहसिक फैसलों से देश खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। हर भारतवासी प्रधानमंत्री को अपने अभिभावक के तौर पर देख रहा है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के मंत्र जान भी जहान भी पर चल रही है। उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया पर शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खोले गए।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्वास्थ्य संबंधी मानकों का पालन करते हुए आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। निर्धारित शारीरिक दूरी और मास्क की अनिवार्यता के साथ कृषि, वानिकी, स्वरोजगार के माध्यम से धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से स्थिति सामान्य हो सकती है। उन्होंने सुझाव दिया कि मनरेगा में रोजगार की अवधि को 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन किया जाए।
  • प्रदेश के नौ पर्वतीय जिले कोरोना के प्रभाव से मुक्त हैं। वहां राष्ट्रीय राजमार्ग, मनरेगा के काम सावधानी बरतते हुए शुरू किए गए हैं। प्रदेश की आर्थिक मजबूती व सुधार को मंत्रिमंडलीय उपसमिति और विशेषज्ञों की एक समिति बनाई गई है, जिनकी रिपोर्ट जल्द ही मिल जाएगी।

शारीरिक दूरी जरूरी…….मुख्यमंत्री

  • मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सुरक्षित शारीरिक दूरी के अनुपालन का ही जिक्र किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि राज्य में शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!