Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
खेल-जगत

सुरेश रैना ने की रिषभ पंत की तारीफ – पंत को दिग्गज युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग की तरह प्रभावी बताया

आकाश ज्ञान वाटिका। 28 अप्रैल 2020, मंगलवार। भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन और मिस्टर आइपीएल के नाम से फेमस सुरेश रैना ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत की जमकर तारीफ की है। सुरेश रैना ने पंत को दिग्गज युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग की तरह प्रभावी बताया है। रैना ने इंस्टाग्राम पर युजवेंद्र चहल के साथ बात करते हुए रिषभ पंत की तारीफ की है।

  • सुरेश रैना ने कहा है, “वह एक टॉप क्रिकेटर है, जब वह खेलता है तो आप खुश होते हैं। वह युवराज और सहवाग की याद दिलाता है और पंत उन्हीं की तरह प्रभावी है। जब वह फ्लिक करता है तो राहुल द्रविड़ की याद दिलाता है।” सुरेश रैना ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की एनर्जी की भी तारीफ की है और कहा है कि विराट की सीमित ओवरों की क्रिकेट में एनर्जी गेम-चेंजर की तरह काम करती है।
  • रैना ने कहा है, “विराट कोहली एक दमदार कप्तान हैं, उनके अंदर काफी ऊर्जा है। वह चीजों को नियंत्रित कर सकते हैं। जब आप शॉर्ट फॉर्मेट में खेल रहे होते हैं तो आपको बहुत ऊर्जा और जुनून की जरूरत होती है।” गौरतलब है कि आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे। दो मैचों की चार पारियों में पंत ने सिर्फ 60 रन बनाए थे। यहां तक कि उनको इस दौरे पर एक भी टी20 और वनडे मैच नहीं खेलने को मिला था।

विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत पर हमेशा ये आरोप लगता है कि वे कभी भी अपनी विकेट फेंक देते हैं। यही कारण है कि शॉर्ट फॉर्मेट में एक अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाने के लिए कप्तान विराट कोहली को केएल राहुल से विकेटकीपिंग करानी पड़ रही है। टेस्ट क्रिकेट में भी उनका पत्ता साफ हो गया था, क्योंकि घरेलू सत्र के दौरान रिद्धिमान साहा ने दस्ताने पहने थे। हालांकि, आइपीएल में रिषभ पंत अपनी खोई हुई लय हासिल करना चाहते थे, लेकिन आइपीएल अगले आदेश तक कोरोना वायरस के कारण टाल दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!