Breaking News :
>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’>>टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा>>साइबर ठगों ने बनाया म्यूल अकाउंट का जाल, हल्द्वानी के बैंक खाते से चार राज्यों की ठगी का कनेक्शन
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य सैक्टर के अन्तर्गत देहरादून नगर के टपकेश्वर महादेव गढ़ी डाकरा कैंट में 08 एमएलडी के सीवर शोधन संयंत्र के निर्माण हेतु भूमि क्रय की लागत ₹ 6.62 करोड़ तथा उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत नाबार्ड वित्त पोषित 21 योजनाओं हेतु कुल लागत ₹ 41.37 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला 2027 के अन्तर्गत बल्ली बैरिकेटिंग चकव्यूह बैरियर तथा अस्थाई फायर वॉच टावर आदि हेतु ₹ 5.46 करोड़ तथा 08 अस्थाई रैन बसेरों आदि का कार्य हेतु ₹ 6.85 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट में विकासखण्ड द्वाराहाट के अन्तर्गत ग्राम सभा सकुनी से सुकेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णाेद्धार का अवशेष कार्य पूर्ण किये जाने हेतु ₹ 124.73 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 74.83 लाख, विधानसभा क्षेत्र अल्मोडा के सेराघाट में माँ मंगला भगवती माता मंदिर परिसर में धर्मशाला का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 72.83 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 43.69 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के ग्राम पंचायत भौडी के अन्तर्गत बुद्धेश्वर मंदिर में सौन्दर्यीकरण एवं दिवाल तथा धर्मशाला का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 22.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के ग्राम दरूऊ में डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क एवं तालाब का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 25.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की भूतपूर्व सैनिकों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के भुगतान हेतु ₹ 36.84 लाख की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड के भूतपूर्व सैनिकों के इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं पी.एच.डी. की शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के भुगतान हेतु पूर्व की भांति कारगिल शहीद परिवार मुख्यमंत्री सहायता कोष से ₹ 36.84 लाख की धनराशि आवंटित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने किया थाना दिवस तथा रात्रि चौपाल कार्यक्रम संचालित किये जाने का अनुमोदन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्यान्तर्गत जनपद चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ, चम्पावत एवं उधमसिंहनगर में स्थित प्रत्येक वाईब्रेट विलेज के अर्न्तगत कानून एवं सुरक्षा सम्बंधी समस्याओं, दस्तावेज सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र, साइबर जागरूकता एवं पुलिस विभाग से जुडी अन्य शिकायतों के समाधान हेतु ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किये जाने के लिए वाईब्रेट विलेज में थाना दिवस तथा रात्रि चौपाल जैसे कार्यक्रम संचालित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!