Breaking News :
>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’>>टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा>>साइबर ठगों ने बनाया म्यूल अकाउंट का जाल, हल्द्वानी के बैंक खाते से चार राज्यों की ठगी का कनेक्शन
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 25 जुलाई 2026, देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब ने शनिवार, 25 जुलाई को वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं शोधकर्ता मनोज इष्टवाल को उनकी हाल ही में प्रकाशित कॉफी टेबल बुक “कण्वाश्रम – भरत से भारतवर्ष” के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों और वरिष्ठ पत्रकारों ने उनके दीर्घकालीन शोध एवं साहित्यिक योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की।

कार्यक्रम में उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि यह कृति मनोज इष्टवाल के सतत समर्पण, शोध और साधना का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ सिद्ध होगी तथा कण्वाश्रम के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को समझने में एक प्रामाणिक दस्तावेज का कार्य करेगी।

सम्मान ग्रहण करते हुए मनोज इष्टवाल ने कहा कि यह पुस्तक उनके तीन दशकों के अथक परिश्रम और शोध का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के प्रकाशन तक का संघर्ष भी अपने आप में एक अलग दस्तावेज बन सकता है। उन्होंने उत्तरांचल प्रेस क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब ने उनके कार्य को सम्मान देकर शोध और साहित्य के प्रति नई ऊर्जा प्रदान की है।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने भी मनोज इष्टवाल के शोधपूर्ण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह पुस्तक उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
ज्ञात हो कि विगत 19 जुलाई 2026 को कण्व नगरी कोटद्वार में मनोज इष्टवाल की इस पुस्तक “कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष” का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, पर्यटन एवं धर्मस्व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज, सैनिक कल्याण एवं क़ृषि मंत्री गणेश जोशी, कोटद्वार मेयर शैलेन्द्र रावत व लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. नेगी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री योगेश सेमवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संप्रेक्षक विजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य रश्मि खत्री, सुलोचना पयाल, मनवर सिंह रावत, वरिष्ठ पत्रकार अरुण शर्मा, शिव प्रसाद सती, इन्द्र सिंह नेगी, अवधेश नौटियाल, घनश्याम चन्द्र जोशी, रमन जायसवाल, दीपक कैंतुरा तथा रंगकर्मी नन्द लाल भारती सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!