Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कम समय में घोषणाओं को जमीन पर ठोस आकार देने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं, मुख्यमंत्री धामी

कम समय में घोषणाओं को जमीन पर ठोस आकार देने के लिए किया जा रहा है वित्तीय बंदोबस्त

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 दिसम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। राजनीति की पिच पर टी-20 की तर्ज पर बैटिंग कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही नया रिकार्ड अपने नाम कर सकते हैं। कम समय में घोषणाओं को जमीन पर ठोस आकार देने के लिए वित्तीय बंदोबस्त किया जा रहा है। विधानसभा के संक्षिप्त दो दिनी शीतकालीन सत्र में द्वितीय अनुपूरक बजट लाया जा रहा है। एक से डेढ़ हजार करोड़ के अनुपूरक बजट के माध्यम से मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर तेजी से अमल किया जाएगा।

महज पांच माह पहले मुख्यमंत्री पद संभालने वाले पुष्कर सिंह धामी पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि वह सिर्फ घोषणावीर नहीं रहने जा रहे हैं। 10 नए डिग्री कालेजों और आठ स्नातक कालेजों को स्नातकोत्तर स्तर पर उच्चीकृत करने की घोषणाओं को मूर्त रूप दिया जा चुका है। सरकार ने पदों के साथ नए और उच्चीकृत कालेजों की स्थापना की है। नए कालेजों में मौजूदा सत्र में दाखिला देने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं व 12वीं से लेकर डिग्री कालेजों के छात्र-छात्राओं को टैबलेट देने की घोषणा को पूरा करने की कसरत प्रारंभ हो चुकी है।

राज्य स्थापना दिवस पर भी मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, ऐसे में इन घोषणाओं को अमल में लाने की चुनौती है। मुख्यमंत्री इस चुनौती का बीड़ा उठा चुके हैं। द्वितीय अनुपूरक बजट के माध्यम से घोषणाओं को पूरा किया जाएगा। शीतकालीन सत्र में इस संबंध में विधेयक लाने पर मुख्यमंत्री सहमति दे चुके हैं। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल की छह दिसंबर को होने वाली बैठक में अनुपूरक बजट पर मुहर लग सकती है। बजट की राशि डेढ़ हजार करोड़ के भीतर रह सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!