Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्त्ताओं में बेहद उत्साह

WELCOME : प्रधानमंत्री मोदी के वेलकम के लिए तैयार हैं ये युवा।

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 दिसम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्त्ताओं में बेहद उत्साह बना हुआ है। पीएम मोदी के स्वागत को कोटद्वार निवासी मनोज जखमोला अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपने शरीर पर कर वेलकम नरेन्द्र मोदी जी लिखा हुआ था। इसके साथ ही ऋषिकेश और हरिद्वार समेत अन्य जगहों से प्रधानमंत्री के स्वागत और रैली में स्वागत करने के लिए उमड़ रहे हैं।

पीएम मोदी की देहरादून में आयोजित विशाल जनसभा में शामिल होने के लिए नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओं की भीड़ दिखी से रवाना हुई। उत्साह से लबरेज भाजपाई पार्टी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी कर माहौल को पूरी तरह से भाजपामय बनाने में जुटे नजर आए।

सुबह सैकड़ों कार्यकर्त्ता बसों में सवार होकर दून के लिए निकले। विभिन्न स्थानों पर महापौर ने कार्यकर्त्ताओं में जोश भर स्वंय उन्हें रवाना कराया। महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को सुनने के लिए न सिर्फ भाजपा के कार्यकर्त्ता, बल्कि आमजनमानस में भी जबरदस्त उत्साह है।

यही कारण है कि पीएम की रैली का गवाह बनने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ रहा है।उन्होंने कहा कि निश्चित ही भीड़ की दृष्टि से यह रैली नये कीर्तिमान स्थापित करेगी। उत्तराखंड चुनाव की दृष्टि से पीएम मोदी की रैली में उमड़े जन सैलाब से बीजेपी ने आज ही मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है।

उधर, क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में पार्टी सदस्यों ने प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने के लिए यहां से देहरादून के लिए रवानगी की। भाजपा के ऋषिकेश श्यामपुर और वीरभद्र मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने देहरादून जाने के लिए विभिन्न स्थानों पर बसों की व्यवस्था की।

मुनिकीरेती और नरेंद्र नगर क्षेत्र से भी कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। यम्केश्वर की विधायक व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी के नेतृत्व में भी लक्ष्मण झूला-स्वर्गाश्रम और यमकेश्वर प्रखंड से बसों और निजी वाहनों के जरिए पार्टी के लोग रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

वहीं, हरिद्वार जिले में भी भाजपा कार्यकर्त्ताओं में हड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। विजय संकल्प रैली में शामिल होने के लिए लालढांग और अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता देहरादून के लिए रवाना हुए हैं। पीएम मोदी की रैली को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। लगातार चेकिंग की जा रही है। तैनात पुलिसकर्मियों ने एसडीएम की गाड़ी को भी रोक दिया। जनसभा के लिए परेड ग्राउंड में पहुंच रहे लोगों की चेकिंग की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!