Breaking News :
>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से कोरोना के लक्षण नजर आने पर तुरंत जाँच कराने की दी सलाह

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2020, बुधवार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों से कोरोना के लक्षण नजर आने पर तुरंत जाँच कराने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोरोना से हुई मृत्यु के मामलों में जो ट्रेंड देखने में आया है, उसमें सबसे अधिक मृत्यु दर उनकी है, जो उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर व अन्य बीमारियों से ग्रसित थे।

सोशल मीडिया में एक संदेश जारी कर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से हुई मृत्यु के मामले का विश्लेषण किया गया। इसमें यह बात सामने आई कि जिनकी मौत हुई है, उनमें 50 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोग, जो पहले से ही विभिन्न बीमारियों से ग्रसित थे और वृद्ध शामिल हैं। इनमें कई ऐसे थे जिन्होंने न तो पहले कोरोना न टेस्ट कराया और न ही चिकित्सालय में भर्ती हुए। गर्भवती महिलाओं ने लक्षण के बावजूद इलाज नहीं कराया। कई बिना लक्षण वाले ऐसे लोग थे जिन्होंने दवा लेने में लापरवाही बरती। इसे देखते हुए सभी को उपचार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लक्षण हों तो चिकित्सालय में तुरंत जांच कराएं। हर प्रदेशवासी की जान मूल्यवान है। यह ध्यान देना होगा कि जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। सभी इसमें सरकार का सहयोग करें। मास्क का उपयोग करें, शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें, बार-बार हाथ धोएं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

प्रदेश के हर जिला और उप जिला अस्पताल में लगाए जाएंगेऑक्सीजन प्लांट 

प्रदेश के हर जिला और उप जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। इसके अलावा 16 स्थानों पर पाइपलाइन भी स्वीकृत की गई हैं। इनमें से पांच की डीपीआर तैयार हो गई है। प्रदेश में कोरोना के कारण उपजे हालात से निपटने को स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। कोरोना के गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा जाता है। अभी स्वास्थ्य महकमा निजी क्षेत्र से भी ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा है। अब स्वास्थ्य महकमा हर जिले में खुद के ऑक्सीजन प्लांट लगाएगा। मकसद यह कि इससे ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति होती रहे। वैसे तो स्वास्थ्य विभाग की यह योजना काफी समय से चल रही थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!