Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

सोने-चाँदी की घरेलू वायदा कीमतों में भारी गिरावट, जानिए क्या है रेट

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2020, बुधवार। सोने-चाँदी की घरेलू वायदा कीमतों में बुधवार सुबह भारी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर दिसंबर वायदे के सोने का भाव 1 फीसद या 506 रुपये की गिरावट के साथ 50,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा फरवरी वायदे के सोने का भाव इस समय 1.27 फीसद या 646 रुपये की गिरावट के साथ 50,203 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। सोने की वैश्विक वायदा कीमत में भी बुधवार सुबह भारी गिरावट देखने को मिली।

सोने के साथ ही चाँदी के घरेलू वायदा भाव में भी बुधवार सुबह भारी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा की चाँदी की कीमत बुधवार सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर 1.66 फीसद या 1007 रुपये की गिरावट के साथ 59,564 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। चांदी की वैश्विक वायदा कीमत में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत

ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 1.14 फीसद या 21.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,887 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.28 फीसद या 5.17 डॉलर की बढ़त के साथ 1,883.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत

ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 1.63 फीसद या 0.39 डॉलर की गिरावट के साथ 23.52 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चाँदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.67 फीसद या 0.39 डॉलर की बढ़त के साथ 23.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!