Breaking News :
>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

चैधरी राकेश टिकैत जमकर बरसे केंद्र सरकार पर, कहा – केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानूनों को बनाकर किसानों को बर्बाद करने का काम किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मार्च 2021, शनिवार, देहरादून। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हरबर्टपुर में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानूनों को बनाकर किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। कहा तीनों कृषि कानून लागू कर दिए गये तो देश का किसानों के खेतों पर बड़े पूंजीपतियों व उद्योगपतियों का कब्जा होगा और किसान उनके कारखानों में मजदूर होगा। कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा किसान आंदोलन अभी तो शुरुआत है।

यह आंदोलन लंबा चलेगा। कहा कि वर्ष 2021 किसानों और आम जनता के लिए सोने का साल नहीं है। बल्कि लड़ने का साल है। कहा कि सभी को एकजुट होकर किसान व जनविरोधी सरकार के खिलाफ लड़ना होगा। हरबर्टपुर में बस अड्डे मैदान पर आयोजित किसान महापंचायत में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश से लेकर यूपी से हजारों की संख्या में किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। महापंचायत में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा केंद्र सरकार आज पूरे देश को बेचने पर आमादा है। रेलवे स्टेशन से लेकर पूरे रेलवे को बेचने की तैयारी है। कहा कि 2022 तक रेलवे से चार लाख कर्मचारियों को समय से पहले नौकरी से निकाल दिया जायेगा। निजीकरण के नाम पर एयर पोर्ट से लेकर, बीएसएनल आदि करीब 26 बड़े संस्थानों को बेचने की तैयारी केंद्र सरकार ने पूरी कर दी है। कहा कि केंद्र सरकार ने जो तीन कृषि कानून बनाये हैं उन कानूनों को लागू कर कृषि खेती को समाप्त करने के प्रावधान किये गये हैं। कहा कि देश में श्रम कानून पूरी तरह से बदल दिए गये हैं। इन कानूनों को बदल ठेका प्रथा को बढावा देने का एक पूरा प्लान बनाया गया है। जिसमें पहले किसानों की खेती समाप्त कर उस पर पूजीपतियों व बड़े उद्योग घरानों का कब्जा कराना है। उसके बाद किसानों को पूरी तरह से बर्बाद कर उन्हे मजदूर बनाना है जो उद्योगपतियों के कारखानों में न्यूनतम वेतन पर मजदूरी करेंगे। कहा कि देश किसान और आम आदमी आज जागेगा नहीं तो किसान कल गुलाम होगा। कहा कि देश में कॉट्रेक्ट फर्म आ रही है। किसानों की जमीन को ये फर्म कॉट्रेक्ट पर लेकर उनको बर्बाद कर देंगे। कहा कि हिमाचल में सेब की खेती को बर्बाद करके रख दिया गया है। अब पूरे देश में खेती को बर्बाद करने की योजना है। इसलिए सभी लोग एकजुट होकर किसानों की लंबी लड़ाई में उसका साथ देंगे तो जीत किसानों की होगी। विकासनगर में चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर टिकैत ने कहा कि किसानों का मुआवजा समय पर नहीं दिया गया तो उत्तराखंड सरकार को सबक सिखाया जायेगा कि किसानों का पैसा अनावश्यक रोक कर उसे परेशान करना फिर सरकार भूल जायेगी। इस मौके पर किसान यूनियन के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजुवा ने कहा कि सरकार की नीति और नियत खराब है। कहा कि सवाल कृषि कानूनों को लेकर तब उठता है जब सरकार ने इन कानूनों को गलत नीति और गलत नियत के तहत बनाया है। कहा कि यह सरकार किसान व गैर किसानों को बांटने का काम कर रही है। समाज को धर्म, जाति के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रही है। लेकिन किसान आंदोलन आज पूरे देश को एकसूत्र में पिरोहकर एकजुट करने में जुटा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!