Breaking News :
>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
ताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर साधा निशाना, कहा – ‘अपनी बुद्धि से तो कुछ कहते नहीं, उधार की बुद्धि विवेक नहीं देती’

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मार्च 2021, शनिवार, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी बुद्धि से तो कुछ कहते नहीं हैं। उधार की बुद्धि विवेक नहीं देती। लिहाजा वह अपनी पार्टी के पतन का कारण बन रहे हैं।

दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये टिप्पणी की, “राहुल गाँधी को यूपी की जमीनी हालात के बारे में कम जानकारी” उनके नेतृत्व वाली राज्य सरकार की राहुल द्वारा आलोचना के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, चूंकि राहुल गांधी यदाकदा ही राज्य का दौरा करते हैं, इसलिए उन्हें जमीनी हालात के बारे में कम जानकारी ही होगी। जब देश संकट का सामना करता है तो राहुल को देश के लोग याद नहीं आते बल्कि इटली में उनकी नानी याद आती हैं।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘जब वह दक्षिण (भारत) में होते हैं तो उत्तर की आलोचना करते हैं और जब उत्तर में होते हैं तो दक्षिण की आलोचना करते हैं।’ याद दिला दें कि राहुल गांधी ने 2019 का लोकसभा चुनाव केरल के वायनाड और उत्तर प्रदेश के अमेठी से लड़ा था और अमेठी सीट पर वह भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल जब विदेश में होते हैं तो देश की आलोचना भी करते हैं, जिस व्यक्ति की ऐसी प्रकृति है तो उसकी विश्वसनीयता भी सवालों के घेरे में है।

केरल में सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के सत्ता में लौटने संबंधी ओपिनियन पोल के बारे में पूछे जाने पर आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में राहुल के आगमन ने कांग्रेस के भविष्य को पतन की राह पर धकेल दिया है।

बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह भाजपा के लिए वैचारिक जीत है कि जो लोग मंदिर जाने को सांप्रदायिक बताते थे, वे खुद मंदिर जा रहे हैं। यह भले ही चुनावों की वजह से हो, लेकिन हम इसे अपनी वैचारिक जीत मानते हैं। वैचारिक जीत ही वास्तविक जीत में तब्दील होती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 2018 में दुर्गा पूजा और मुहर्रम एक ही समय पड़े थे और बंगाल में दुर्गा पूजा पर प्रतिबंध लगाए गए थे, लेकिन उनकी सरकार ने दोनों पक्षों से बात करके समय निश्चित किया और दोनों की अनुमति प्रदान की थी। उन्होंने दावा किया कि बाद में बंगाल सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार से यह जानने के लिए संपर्क किया था कि उसने दोनों धार्मिक आयोजनों का प्रबंधन कैसे किया। बंगाल में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में समाज का हर वर्ग बदलाव चाहता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!