Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

चंबा टैक्सी स्टैंड के ऊपर हुए भूस्खलन में अब तक 5 लोगों के शव बरामद

चार घरों को कराया खाली 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 22 अगस्त 2023, चंबाटिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड में नई टिहरी के चंबा टैक्सी स्टैंड के ऊपर हुए भूस्खलन के बाद देर रात एसडीआरएफ ने मलबे से एक और शव बरामद किया है। इस हादसे में एक चार महीने के बच्चे समेत पांच लोगों की जान चली गई। चार लोगों पूनम खंडूरी (30), चार माह का बेटा सारवील और बहन सरस्वती देवी (45) पत्नी विनोद प्रसाद रतूड़ी निवासी ग्राम रिंडोलए प्रकाश (30) पुत्र फूलदास निवासी ग्राम नवागर, सारज्यूला चंबा के शव प्रशासन ने सोमवार शाम को ही बरामद कर लिए थे। एक और शव रात करीब साढ़े 12 बजे बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त सोहन सिंह रावत(34) वर्ष पुत्र रुकुम सिंह निवासी बेरगणी गांव थौलधार ब्लॉक के रूप में हुई है।

सोहन सिंह एक ऑनलाइन कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। प्रशासन की टीम ने देर रात तक भूस्खलन वाले स्थान से मलबा हटाने का काम जारी रखा। सुबह तक पूरी तरह से मलबा हटाने के बाद चंबा नई टिहरी मोटर मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया है। पहाड़ी से आए सैकड़ों टन मलबे में दो कार, एक स्कूटी और बाइक दब गईं। वहां पर बना सार्वजनिक शौचालय भी जमींदोज हो गया। मलबे को साफ करने के लिए छह जेसीबी मशीन, डोजर लगाए गए हैं। भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से थाना के पास के चार घरों को खाली कर परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!