Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
क्राइमदेश

बहन की पिटाई से नाराज भाईयों ने जीजा को उतार दिया जीजा को मौत के घाट

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 22 अगस्त 2023, गढ़वा। झारखंड में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बहन की शिकायत पर भाईयों ने मिलकर अपने जीजा को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र का है। यहां पर गेरुआसोती गांव में शेखावत अंसारी रहते हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने बताया है कि उनका 32 बर्षीय बेटा अब्दुल सत्तार अंसारी और उसकी पत्नी सफीना बीवी उनके साथ ही रहते थे।

कुछ दिनों से बहू और बेटे के बीच विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से आए दिन उनके बीच कहासुनी होती रहती थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को दोनों के बीच बीच विवाद बढ़ा तो अब्दुल ने सफीना के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद सफीना अपने मायके यानी फरठिया गांव चली गई। सफीना ने अपने परिजनों को इस पूरी घटना के बारे में बताया। जब बहन का दर्द सुना तो उसका भाई हजरत अंसारी, महबूब अंसारी, अबरार अंसारी उसके ससुराल जो कि मेराल थाना क्षेत्र हैं वहां पहुंच गए। उस वक्त अब्दुल सत्तार घर पर ही मौजूद था।

भाइयों ने अपनी बहन के साथ मारपीट की जब शिकायत की तो अब्दुल सत्तार और उनके बीच विवाद बढऩे लगा। विवाद के बीच सफीना के भाइयों ने चाकु निकाला और एक के बाद एक कई बार अब्दुल के पेट में घोंप दिया। इसके बाद वह सभी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने अब्दुल की ऐसी हालत देखकर तुरंत हॉस्पिटल ले जाना चाहा लेकिन तब तक बहुत देर गई थी। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। अब्दुल के पिता शेखावत ने पुलिस में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने बहू सफीना बीवी, भाई हजरत अंसारी, अबरार अंसारी, महबूब अंसारी समेत 4 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!