Breaking News :
>>चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी>>संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश>>15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी>>महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन>>जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष उठाए प्रदेश के कृषि हित से जुड़े मुद्दे>>भारी बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम और तहसीलदार ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई>>संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>टनकपुर में ‘खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य आगाज>>ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्प- डाॅ. धन सिंह रावत>>रूस के ताबड़तोड़ ड्रोन-मिसाइल हमले से दहला यूक्रेन, 12 लोगों की मौत>>देहरादून की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा काम>>मामूली सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज, ये लक्षण हो सकते हैं साइनस संक्रमण के संकेत>>अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, SDRF ने किए शव बरामद>>बड़ी फिल्मों के बीच चमकी ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा>>प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत>>SIR को लेकर CDO अभिनव शाह ने की समीक्षा बैठक>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई
राजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा, आप जनेऊधारी है तो आपका गोत्र क्या है?

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी आज से मध्य प्रदेश के दो दिन के चुनावी दौर पर हैं। उन्होंने आज उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।

राहुल गांधी के दौरे को लेकर भाजपा ने जमकर हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा हम राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं कि आप जनेऊधारी हैं? आप कैसे जनेऊधारी हैं क्या गोत्र है आपका?

राहुल गांधी उज्जैन से तीन बजे झाबुआ पहुंचेंगे। झाबुआ में सभा में शामिल होने के बाद इंदौर रवाना होंगे। इंदौर में उनका रोड शो होगा, जिसके अंत में सभा भी होगी। वे रात्रि विश्राम इंदौर में ही करेंगे। राहुल 30 अक्टूबर को इंदौर में सुबह नौ बजे व्यापारियों और व्यवसायियों से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे वे धार और तीन बजे खरगोन में सभाएं लेंगे। शाम को पांच बजे महू में आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके आमसभा को संबोधित करेंगे। रात को वे सड़क मार्ग से इंदौर पहुंचकर विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह है राहुल के दौरे के मायने

मालवा-निमाड़ में 30 प्रतिशत सीटें। यहां जिसका बहुमत होता है, उसे सत्ता में काबिज होने में आसानी मिलती है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 10 सीटें भी नहीं जीत पाई थीं, लेकिन इस बार उसे मालवा-निमाड़ में संभावनाएं नजर आ रही हैं। इसलिए राहुल मालवा-निमाड़ को पूरे दो दिन दे रहे हैं। राहुल के रोड शो में एक नंबर, तीन नंबर और चार नंबर विधानसभा शामिल हैं। भाजपा के गढ़ दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में वे व्यापारियों से मुलाकात करेंगे, जबकि महू में सभा लेंगे।

दावेदार दिखाएंगे ताकत

अभी तक कांग्रेस के टिकट तय नहीं हुए हैं। ऐसे में राहुल के रोड शो में दावेदार भी अपनी ताकत दिखाएंगे। कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया का गुट भी शक्ति प्रदर्शन में कमी नहीं रखेगा। एक नंबर क्षेत्र के दावेदारों ने स्वागत की तगड़ी तैयारी की है। रोड शो के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन न हो, इसे लेकर आयोग के अफसरों की नजरें भी रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!