Breaking News :
>>जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश>>सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन>>जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम>>वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन>>19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
उत्तराखण्ड

बदरीनाथ धाम में तीन दिवसीय बदरीश महोत्सव का हुआ शुभारंभ

बदरीनाथ, चमोली : बदरीनाथ धाम में तीन दिवसीय बदरीश महोत्सव का शुभारंभ मंदिर के धर्माचार्यों ने दीप जलाकर मंत्रोच्चारण के साथ किया। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं के अलावा छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।

जिला प्रशासन एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से टैक्सी स्टैंड पर बदरीश महोत्सव 2018 का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ भगवान बदरी विशाल की आरती से किया गया। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने भगवान की पूजा-अर्चना कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने भगवान बदरी विशाल की आरती की। कार्यक्रम में लोक जागृति विकास संस्था कर्णप्रयाग एवं दिल्ली की इंडियन रिवायवल ग्रुप ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। लोक जागृति संस्था के विकलांग कलाकार सुरेंद्र कमांडर व अन्य कलाकारों ने लोकगीतों व लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

बदरी केदार देवताओं की भूमि…, तिले धारू बोला.., तुमसे सारू प्रणाम…, ऊंचा हिमालय ऊंची गंगा…, ओ लाली आदि गीतों पर लोग खूब झूमे। इंडियन रिवायबल ग्रुप दिल्ली के कलाकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर श्रीकृष्ण जन्म की झांकी, शास्त्रीय नृत्य व शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी। कृष्ण लीला का अद्भुत प्रदर्शन देख दर्शक भी भाव विभोर हो गए। इंद्र की पूजा छोड़कर गोवर्धन की पूजा का नृत्य बेहद ही आकर्षक रहा। सखियों से बात करती राधिका का दृश्य भी मंचित किया गया। स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी जोशीमठ योगेंद्र सिंह, तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ, नगर पालिका की ईओ बीना नेगी, अरविंद शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!