Breaking News :
>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
उत्तराखण्ड

वेलेंटाइन वीक की शुरुआत, सुर्ख गुलाबों से सजे बाजार

देहरादून। मोहब्बत का इजहार यानि वैलेंटाइन डे. आज से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। पहले दिन को रोज डे के नाम से जाना जाता है। जिसे लेकर एक दिन पहले ही  बाजार गुलाबों से सज चुके थे। फूल बाजार में तरह-तरह के गुलाब उपलब्ध रहे। लाल गुलाब की कीमत जहां 30 रुपये से 40 से 50 रुपये प्रति पीस बिका। तो वहीं, मल्टी गुलाब का रेट 40 रुपये से 60 रुपये प्रति पीस में उपलब्ध रहे। जो ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं.वेलेंटाइन वीक के रोज डे के लिए दिल्ली के बाजारों से गुलाब की खेप मंगवाई गई है। गुलाब के फूल के बास्केट 300 से लेकर 1000 रुपये में उपलब्ध रहे। जबकि, गुलाब के बुके 100 से लेकर 1200 रुपये तक मिल रहे हैं। जबकि, बंच 200 से लेकर 400 रुपये में उपलब्ध हैं। अभी वेलेंटाइन-डे में एक सप्ताह बाकी है

।  जिसके लिए दुकानदारों ने अभी से सभी तैयारियां पूरी कर ली है। फुल व्यापारी संदीप अरोरा का कहना है कि इस बार मौसम खुशनुमा है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार वेलेंटाइन डे पर व्यापार में इजाफा होगा। पिछले साल पुलवामा हमले के चलते लोगों ने वेलेंटाइन डे नहीं मनाया। वहीं, पुलवामा हमले की बरसी होने के चलते इस बार भी कई लोग वेलेंटाइन डे नहीं मना रहे हैं। व्यापारियों की मानें तो वेलेंटाइन डे पर हर साल  करीब 40 से 50 लाख रुपए के गुलाब के फूलों का व्यापार किया जाता है। रोम में तीसरी शताब्दी में सम्राट क्लॉडियस का शासन था। उसके अनुसार विवाह करने से पुरुषों की शक्ति और बुद्धि कम होती है। जिसे बाद उसने आदेश जारी किया कि उसका कोई सैनिक या अधिकारी विवाह नहीं करेगा. संत वेलेंटाइन ने इस क्रूर आदेश का विरोध किया। उन्हीं के आह्वान पर अनेक सैनिकों और अधिकारियों ने विवाह किए. आखिर क्लॉडियस ने 14 फरवरी 269 को संत वेलेंटाइन को फांसी पर चढ़वा दिया, तब से उनकी स्मृति में प्रेम दिवस मनाया जाता है। तब से 14 फरवरी वेलेंटाइन डे रोमांस का त्योहार है। ऐसे में लोग अपने जीवन साथी या साथी से प्यार का इजहार करते हैं और उसके साथ क्वालिटी समय गुजारते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!