Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सविन बंसल ने अभिनव प्रयोग करते हुये किसानों से सम्पर्क करने का खोजा नया माध्यम

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी, शुक्रवार, 7 फरवरी 2020 (सूचना)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के अथक प्रयासों से जनपद में 13 हजार कृषकों को बैंक खातों में त्रुटि होने के कारण योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के अथक प्रयासों व अभिनव प्रयोग से 11 हजार 800 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल चुका है।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने अभिनव प्रयोग करते हुये किसानों से सम्पर्क करने का नया माध्यम खोजा, जिससे बिचैलियो पर भी रोकथाम लगी। उन्होंने 13 हजार किसानों को उनके खातों में त्रुटि सुधार हेतु पोस्ट कार्ड पावती के माध्यम से सीधे सम्पर्क किया जिसमे 11 हजार 800 किसानों के पावती पोस्ट कार्ड द्वारा सही विवरण प्राप्त कर खातों में त्रुटि सुधार करते हुये योजना का लाभ दिलाया गया। प्रदेश में नैनीताल ही प्रथम जनपद है जिसमें इस प्रकार का अभिनव कार्य किया है। अब मात्र 1200 किसानों के पावती पोस्ट कार्ड आने हैं। कृषकों से अनुरोध किया गया है कि अपना विवरण सही भरते हुये पोस्ट कार्ड शीघ्र वापस करे ताकि ससमय योजना का लाभ मिल सके।
इसी तरह जिलाधिकारी श्री बसंल की सक्रियता एवं पहल पर जनपद नैनीताल के अन्तर्गत 2.50 लाख यूनिटों तथा 44 हजार राशन कार्डों को ऑन लाईन करते हुये पूर्णतः अपडेट कर शुद्धिकृत किया जा चुका है। जिसके प्ररिणाम स्वरूप 98 प्रतिशत राशन कार्ड तथा 41 प्रतिशत यूनिटों का आधार सत्यापित किया जा चुका है, इसके लिए जिलाधिकरी श्री बसंल के निर्देशन में ग्राम, वार्ड स्तरों पर कैम्पो का आयोजन कार्य अभी भी प्रगति पर है।
जपनद में समाज कल्याण विभाग के सभी प्रकार के पेंशनरो जिनके बैंक खातों के साथ आधार सीडिंग नहीं हुआ है ऐसे समाज कल्याण के 1900 पेंशनरों को व प्रोवेशन(महिला कल्याण) विभाग के 495 पेंशनरों को पोस्ट कार्ड पावती के साथ भेजे गये, जिसमें से समाज कल्याण विभाग के 500 पावती पोस्ट कार्ड व प्रोवेशन विभाग के 50 पावती पोस्ट कार्ड विभाग को प्राप्त हुये जिनका बैक खातों के साथ आधार सीडिंग कर पेंशन सुचारू कर दी गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!