Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

वायु सेना को सौंपी जाएगी सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की हवाई पट्टी

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 अक्टूबर 2022, सोमवार, पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की हवाई पट्टी को अब वायु सेना का सौंपे जाने की चर्चा है। चीन सीमा से लगे क्षेत्र में बनी इस हवाई पट्टी का सामरिक महत्व काफी अधिक है। ऐसे में इस संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता है।

नैनी सैनी हवाई पट्टी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश में रहते हुए 24 जनवरी 1994 को हो गया था। तत्कालीन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री गुलाम नबी आजाद ने विशाल समारोह के बीच इसका उद्घाटन किया किया था। उसी दिन उन्होंने पिथौरागढ़ को मिनी कश्मीर भी बताया था। लेकिन इस हवाई पट्टी से हवाई सेवा प्रारंभ नहीं हो सकी। हवाई सेवा के लिए 26 वर्षों का इंतजार करना पड़ा। बाद में हवाई पट्टी का विस्तार किया गया। हवाई पट्टी की लंबाई 1600 मीटर और चौड़ाई 60 मीटर की गई। पूर्व में यह लगभग 13 सौ मीटर के आसपास लंबी और 45 मीटर के आसपास चौड़ी थी।

हवाई पट्टी के विस्तार के बाद इसमें हवाई सेवा की कवायद होने लगी। 8 अक्टूबर 2019 को तत्कालीन कैबिनेट मंत्री स्वo प्रकाश पंत ने हवाई सेवा का उद्घाटन किया, परंतु व्यावसायिक उड़ान के लिए 3 माह से अधिक समय का इंतजार करना पड़ा।

17 जनवरी 2020 को नैनी सैनी हवाई पट्टी पर व्यावसायिक उड़ान होने लगी। 9 सीटर विमान उडऩे लगा। यह विमान देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़ और पिथौरागढ़ से दिल्ली के हिंडन एयरपोर्ट तक चलता था। लगभग 14 माह तक यह विमान सेवा चलती रही। मार्च 2020 को विमान सेवा बंद हो गई। तब से सेवा बंद है। इधर अब हवाई पट्टी के वायुसेना को जिम्मे जाने की संभावना जताई जा रही है।

वायु सेना के पास हवाई पट्टी के जाने से नैनी सैनी हवाई पट्टी के दिन भी बहुरने के आसार हैं। अभी फिलहाल यह कवायद मानी जा रही है। यह सरकार और शासन स्तर पर होना है। वायु सेना के जिम्मे जाने के बाद भी नागरिक सेवा भी जारी रहने के पूरे आसार हैं। इसमें आपरेशन और मेंटेनेंस भी वायु सेना के पास रहेगा। देश में कुछ एयरपोर्ट हैं जो वायु सेना के पास हैं और उन एयरपोर्टो से नागरिक विमान सेवाएं भी संचालित होती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!