Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव हालत गंभीर, देखरेख में लगे हैं कई चिकित्सक

अब 24 घंटे उनके लिए काफी अहम हैं : शिवपाल सिंह यादव

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 अक्टूबर 2022, सोमवार, लखनऊ। किडनी तथा यूरीन इन्फेक्न के कारण लम्बे समय से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य रविवार शाम से लगातार खराब होता जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में दिक्कत बढ़ने के साथ ही ब्लड प्रेशर लो हो जाने से उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। मुलायम सिंह यादव के पास रविवार शाम से ही मौजूद उनके छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि अब 24 घंटे उनके लिए काफी अहम हैं। यहां पर कई चिकित्सक उनकी देखरेख में लगे हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की गुरुग्राम के मेदांता अस्पतालमें रविवार देर शाम से तबीयत काफी खराब हो गई। बीते दो वर्ष से बीमार चल रहे मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर होने पर सोमवार सुबह से उनको आइसीयूमें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। आक्सीजन का लेवल काफी कम होने से उनको सांस लेने में परेशानी भी बढ़ी थी। 11 जुलाई 2022 को यहां पर भर्ती होने के बाद वह लखनऊ गए और फिर 26 सितंबर 2022 से मेदांता में भर्ती हैं।

सपा संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की हालत सोमवार सुबह भी गंभीर बनी हुई है। रविवार रात को डायलिसिस करने के बाद भी सोमवार सुबह मुलायम सिंह यादव की हालत में कोई सुधार नहीं आया है। उनकी हालत पहले की तरह ही गंभीर बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। रविवार रात 10:00 बजे से शुरू हुई डायलिसिस सोमवार सुबह तक चली।

नेताजी मुलायम सिंह यादव के परिवार के सभी लोग मेदांता अस्पताल में हैं। उनके भाई शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि नेताजी के लिए अगले 24 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं।

सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को कोरोना संक्रमण काल में कई बार मेदांता में भर्ती कराया गया। अगस्त, 2020 में यूरिन इन्फेक्शन के बाद और बीती जुलाई में पेट में दर्द के बाद भी उनको भर्ती कराया गया था। आंत में सूजन की समस्या के बाद इन्फेक्शन का असर किडनी तक पहुंचा था। अक्टूबर 2020 में मुलायम सिंह यादव कोरोना पाजिटिव भी हो गए थे।

इससे पहले 24 जून 2022 को मुलायम सिंह यादव की तबीयत ज्यादा खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर रुटीन चेकअप और इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। इससे पहले उनको 15 जून की शाम को मेदांता में भर्ती कराया गया था। यहां पर स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!