Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

फोर्स और अफसरों की कमी से दून में रुकी अतिक्रमण की कार्रवाई

देहरादून: शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में पुलिस फोर्स और अफसरों की कमी खलने लगी है। प्रेमनगर में चलने वाला अभियान अब विधानसभा सत्र के बाद चलेगा। यहां फिलहाल मजदूरों के सहारे अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके अलावा शहर के दूसरे हिस्से में चिह्नित अतिक्रमण पर भी अगले सप्ताह ही कार्रवाई होगी।

हाईकोर्ट के आदेश पर राजधानी में सड़क, फुटपाथ, नाली और सरकारी जमीनों हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। इसी के तहत प्रेमनगर में भी बड़ी कार्रवाई की गई। यहां ध्वस्तीकरण के तीसरे दिन व्यापारियों ने 48 घंटे की मोहलत मांगी थी।

फिलहाल अब यहां मजदूरों के द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा। जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन का कहना है कि पुलिस फोर्स और अधिकारी विधानसभा सत्र में व्यस्त हैं। ऐसे में यहां अतिक्रमण पर कार्रवाई करनी अभी संभव नहीं है। प्रेमनगर समेत शहर के अन्य हिस्सों में मजदूरों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा अतिक्रमण करने वालों से भी स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा सत्र के बाद शहर के चार जोन में अतिक्रमण हटाया जाएगा।

प्रेमनगर मामले में मुख्यमंत्री से मिले विधायक 

प्रेमनगर में अतिक्रमण हटाने के बाद बेघर और बेरोजगार हुए लोगों की मदद को कैंट विधायक हरबंस कपूर और रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में विधायकों के साथ प्रेमनगर के व्यापारी भी शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में उनके पुनर्वास और आर्थिक मदद को लेकर जल्द सरकार फैसले लें। इस मामले में मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

सड़क चौड़ीकरण की चुनौती 

अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के बाद प्रेमनगर बाजार और नंदा की चौकी के बीच संकरी गली वाली सड़क को चौड़ा करना अभी भी चुनौती है। समय रहते इस रोड के चौड़ीकरण की कार्रवाई न की गई तो यहां स्थिति जस की तस रहेगी। खासकर इस सड़क के दोनों तरफ टीले पर अतिक्रमण वाले भवन अधिकांश ध्वस्त किए गए हैं। मगर, वैध भवनों को सुरक्षित रख सड़क चौड़ीकरण करना कठिन कार्य है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!