Breaking News :
>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
राजनैतिक-गतिविधियाँ

विधानसभा का मानसून सत्र: कांग्रेस ने अतिक्रमण के मसले को लेकर किया हंगामा

देहरादून: उत्‍तराखंड विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन सत्र शुरू होते ही कांग्रेस ने अतिक्रमण के मसले को नियम 310 के तहत लेने की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान पक्ष विपक्ष में तकरार हुई। कांग्रेसी विधायक वेल में आ गए और हंगामा करने लगे। कहा, कहा नागरिकों को संरक्षण दे सरकार। पीठ ने कहा नियम 58 में सुनेंगे। इसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ।

विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे बुधवार को सरकार की ओर से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का संकल्प प्रस्तुत किया जाएगा। यह संकल्प पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। गाय को राष्ट्रमाता बनाने की मांग देवभूमि से उठी है और अब सरकार इसे संबल देने जा रही है। इसी कड़ी में विधानसभा के मानसून सत्र में यह संकल्प बुधवार को पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि संत गोपालमणि महाराज गाय को राष्ट्रमाता बनाने की मांग को लेकर मुहिम छेड़े हुए हैं। इस संबंध में 26 विधायकों की ओर से भी संकल्प की सूचना विधानसभा को दी गई है। विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की मंगलवार शाम हुई बैठक के बाद बुधवार के लिए जारी कार्यसूची में उल्लेख है कि यह संकल्प पशुपालन मंत्री प्रस्तुत करेंगे। यही नहीं, बुधवार को सत्र के दौरान चार संशोधन विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे, जबकि दो विधेयक पारित होंगे।

महंगाई पर कांग्रेस ने किया वॉकआउट

विधानसभा में मंगलवार को पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा होने और बढ़ती महंगाई का मुद्दा गूंजा। सदन में कांग्रेस विधायकों ने इस मामले में सरकार पर हमला बोला। जवाब में वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने तथ्यों के आधार पर महंगाई के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। सरकार के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!