Breaking News :
>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

लखनऊ में आयोज‍ित क‍िया गया उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद का 33वां स्‍थापना द‍िवस, मुख्‍यमंत्री योगी ने किया वर्चुअली शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2022, मंगलवार, लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के 33वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का वर्चुअली शुभारंभ क‍िया। वर्चुअल संगोष्‍ठी में देशभर के वैज्ञान‍िकों ने ह‍िस्‍सा ल‍िया। 

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने वर्चुअली संबोधन करते हुए कहा क‍ि उत्‍तर प्रदेश के पास 12 फीसदी कृषि भूम‍ि है पर उत्‍तर प्रदेश 20 फीसदी खाद्यान्न का उत्‍पादन करता है। ये द‍िखाता है क‍ि उत्‍तर प्रदेश के पास क‍ितना पोटेंश‍ियल है। प्रदेश में 2017 में हमारी सरकार बनने के बाद हमने क‍िसानों के ल‍िए कर्ज माफ क‍िया। हमारी सरकार ने कृषि तकनीक‍ि के जर‍िए अन्‍न दाता क‍िसान की आय बढ़ाने का प्रयास क‍िया है। उन्‍होंने कहा क‍ि मुझे उम्‍मीद है क‍ि पूरे द‍िन चलने वाली इस संगोष्‍ठी के जर‍िए हमारे वैज्ञान‍िक वो तरीका न‍िकालने में सक्षम होंंगे ज‍िससे हम अन्‍न दाता क‍िसान की आय को बढ़ा सकें।   

मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि हमारी सरकार ने प्रदेश की 21 लाख हेक्‍टेयर भूमि‍ को स‍िंचाई की अतर‍िक्‍त सुव‍िधा उपलब्‍ध करवाई है। हमने प्रदेश में लंबित पड़ी पर‍ियोजनाओं को पूरा कर अन्‍न दाता क‍िसान की समस्‍याओं काे दूर करने का प्रयास क‍िया है। पूर्व की सरकार में चीनी म‍िलें बंद करने की नौबत आ गई थी। हमारी सरकार में बंद होने वाली चीनी म‍िलों को दोबारा जीवन म‍िला। हमारे क‍िसानों की आय बढ़ाने के ल‍िए मैं यहां मौजूद वैज्ञान‍िकों को आमंत्र‍ित करता हूं। ज‍िससे हमारे अन्‍नदाता क‍िसानों की आय को बढ़ाया जा सके। प्रदेश के ज‍िलों में हम टेस्‍ट‍िंग लैब भी स्‍थाप‍ित कर रहे हैं। ज‍िससे क‍िसान भाईयों को इसकी मदद मिले।    

विदित रहे कि उत्‍तर प्रदेश में 86 व‍िज्ञान केन्‍द्र हैं। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद में कृषि और शोध से जुड़े फसल विज्ञान, बागवानी, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, कृषि अभियांत्रिकी, पशु विज्ञान, मात्स्यिकी, कृषि शिक्षा, कृषि विस्तार, प्रशासन, वित्त, ज्ञान प्रबंधन, प्रौद्योगिकी व्यावसायीकरण, राष्ट्रीय कृषि विज्ञान कोष संभाग हैं। बता दें क‍ि प्रदेश में कृषि को बढ़ावा देने के ल‍िए और क‍िसानों की दशा सुधारने के ल‍िए उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद का गठन क‍िया गया था। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!