Breaking News :
>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ सह‍ित भाजपा के कई नेताओं ने संत कबीर दास की जयंती पर उन्‍हें दी श्रद्धांज‍ल‍ि

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2022, मंगलवार, लखनऊ। संत कबीर दास की जयंती पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ सह‍ित भाजपा के कई नेताओं ने उन्‍हें श्रद्धांज‍ल‍ि दी। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री ने विश्व रक्तदाता दिवस की भी शुभकामनाएं दी। मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा मानवीय मूल्यों में रक्तदान को महादान माना गया है। वहीं उन्‍होंने संत कबीर को भारतीय संत परंपरा का महान संवाहक बताया।

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने संत कबीर दास की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांज‍ल‍ि दी। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए ल‍िख क‍ि, ‘संत कबीरदास जी भारतीय संत परंपरा के महान संवाहक थे। उनके द्वारा प्रदत्त सत्य, मानवता, समता आदि से जुड़ी शिक्षाएं युगों-युगों तक ‘रूढ़ि-मुक्त समाज’ के निर्माण हेतु सतत प्रेरित करती रहेंगी। आज उनकी जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!

मुख्‍यमंत्री योगी ने इस मौके पर प्रदेश की जनता को विश्व रक्तदाता दिवस की भी बधाई दी। मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि, विश्व रक्तदाता दिवस’ की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मानवीय मूल्यों में ‘रक्तदान’ को महादान माना गया है। आइए, आज इस अवसर पर रक्तदान हेतु संकल्पित हों।

उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी संत कबीर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजल‍ि अर्पित की। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए कहा क‍ि, अपनी काव्य-कला के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं भेदभाव के विरुद्ध जन-जागृति पैदा करने वाले समाज सुधारक, भक्ति आंदोलन के प्रवर्तक, महान कवि ‘संत कबीर दास जी’ की जयंती पर शत्-शत् नमन।

उप मुख्‍यमंत्री ने इस मौके पर व‍िश्‍व रक्‍त दाता द‍िवस की भी बधाई दी। उन्‍होंने कहा क‍ि, वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य होता हैं। आइये, विश्व रक्तदान दिवस पर हम सभी लोगों को अधिक से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करें।रक्तदान एक स्वास्थ्यवर्धक प्रक्रिया है। आपका एक छोटा सा प्रयास किसी व्‍यक्ति के जीवन को खुशियों से भर देगा।

उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी प्रदेश की जनता कोविश्व रक्तदान दिवस की बधाई दी। उन्‍होंने कहा क‍ि रक्तदान सबसे बड़ा दान है इसलिए इस दान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें, आपकी एक कोशिश किसी को जीवनदान दे सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!