Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

शोपियां में सीआरपीएफ टीम पर आतंकियों ने किया अचानक हमला, फायरिंग में जवानों को कोई नुकसान नहीं, सर्च ऑपरेशन जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जून 2021, शुक्रवार, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के लितर शोपियां में आतंकियों ने सुरक्षाबलों की एक नाका पार्टी पर हमला किया। नाका पार्टी ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया। करीब पांच मिनट तक दोनों तरफ से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसके बाद आतंकी वहां से भाग निकले। इस हमले में किसी तरह के नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने यह हमला घात लगाकर किया। यह तो गनिमत है कि इस फायरिंग में जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अलबत्ता आतंकी हमले के बाद ही सुरक्षाबलों ने भी अपनी पोजिशन संभालते हुए आतंकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस बीच अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भी बुला लिया गया। जैसे ही आतंकवादियों ने एसओजी, सेना और सीआरपीएफ की अतिरिक्त टुकड़ियों को घटनास्थल पर पहुंचते देखा, वे वहां से फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

नाका पार्टी पर हमला करने वाले आतंकी हाइवे के साथ लगते लितर अगलार इलाके में छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी के साथ इलाके में आने व जाने वाले रास्तों पर विशेष नाके स्थापित किए हैं। आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। सुरक्षाबलों का कहना है कि आतंकियों के इलाके में ही मौजूद होने की आशंका है। यदि आसपास के इलाके में आतंकी नहीं मिलते हैं तो वे घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगे।

कश्मीर में सक्रिय किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले में तीन से चार आतंकियों के शामिल होने की आशंका जताई है।सुरक्षाबलों ने लोगों से भी अपील की है कि वे संदिग्ध दिखने पर उन्हें तुरंत सूचित करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!