Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड वर्कफोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट हेतु आयोजित की गई हाई पावर कमिटी की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जून 2021, शुक्रवार, देहरादून। मुख्य सचिव ने कहा कि कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का मुख्य उद्देश्य मात्र संस्थानों में एनरोलमेंट बढ़ाना नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के साथ छात्र को रोजगार उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। इसके लिए ट्रेनिंग स्टाफ और एनवायरनमेंट पर फोकस करते हुए करिकुलम डिजाइन किया जाना चाहिए। अप्रेंटिस को अधिक से अधिक बढ़ाया जाना चाहिए। दुनिया की बेस्ट प्रशिक्षण संस्थानों का भ्रमण कर उनके बेस्ट कांसेप्ट को अपने राज्य में लागू करने के प्रयास किए जाने चाहिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि इंडस्ट्रीज से एक्सपर्ट और रिटायर्ड लोगों को विजिटिंग लेक्चरर के रूप में प्रयोग किया जाए ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाई जा सके। प्रदेश की आईटीआई में उपकरणों की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिमुलेशन ट्रेनिंग पर भी विचार किया जाना चाहिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं में से कितने युवाओं ने अपने ट्रेड के अनुसार रोजगार प्राप्त किया है।

बैठक में निदेशक कौशल विकास आर. राजेश कुमार ने बताया कि उत्तराखण्ड वर्कफोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रदेश की 24 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का गुणवत्ता एवं प्रासंगिकता में सुधार हेतु कार्य किया जाना है। जिससे युवाओं को शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग उपलब्ध करा कर बाजार के अनुरूप कुशल कर्मी तैयार किए जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के अंतर्गत राज्य के 24 प्रशिक्षण संस्थानों को रखा गया है, जिसमें इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि प्रत्येक जनपद से कम से कम एक आईटीआई को अवश्य अच्छादित किया जाए।

इस अवसर पर सचिव वी. षणमुगम सहित कौशल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!