Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
ताज़ा खबरेंदेश

कुलगाम में आतंकियों ने दो लोगों की गोली मारकर की हत्या – जवानों ने सभी रास्ते किए बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2020, गुरुवार। कोरोना वायरस के संक्रमण के बड़ते खतरे से जूझ रहे घाटी में में जिहादियों ने अपने खूनी खेल को जारी रखते हुए नाडीमर्ग कुलगाम में देर रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों मे एक भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस या किसी भाजपा नेता ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक सिराजुदीन गोरसी कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुआ था। कुछ वर्ष पूर्व आतंकियों ने उसकी मां और बीबी को भी निशाना बनाया था। कुलगाम जिले में दमहाल हांजीपोरा के साथ सटे नाडीमर्ग में रात के अंधेरे में स्वचालित हथियारों से लैस चार से पांच आतंकी दाखिल हुए।

आतंकियों ने गुलाम हसन वागे और सिराजुदीन गोरसी नामक दो ग्रामीणों को उनके घरों से बाहर निकाल उन पर गोलियों की बौछार की। इसके बाद भाग निकले। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां मृत लाया घोषित कर दिया गया। गुलाम हसन वागे जम्मू कश्मीर वन विभाग का एक सेवानिवृत्त कर्मी था। फिलहाल, पुलिस ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेरते हुए आतंकियों की धरपकड़ के लिए एक तलाशी अभियान चला रखा है।

कुपवाड़ा में मुठभेड़, छह आतंकी घेरे

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में बुधवार को खराब मौसम की आड़ में एलओसी पर घुसपैठ कर रहे छह आतंकियों के एक दल के मंसूबे को सेना के जवानों ने नाकाम बना दिया। जवानों ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेरते हुए घुसपैठियों के भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं।

उत्तरी कश्मीर के अग्रिम इलाकों में मंगलवार की शाम से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इन इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के साथ धुंध भी है। इसकी आड़ में स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों के एक दल ने कुपवाड़ा जिले में एलओसी के साथ सटे जुमगुंड इलाके में घुसपैठ की। ये छह थे और सभी रेशवारी जुरहामा जंगल में गुगलडार तीन बहक तक पहुंच गए थे। दोपहर करीब एक बजे जवानों ने इन घुसपैठियों को घेर लिया। जवानों द्वारा ललकारे जाने पर आतंकियों ने वापस भागने का प्रयास किया। जवानों को अपने पीछे आते देख आतंकियों ने गोली चलाई। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

खराब मौसम से कार्रवाई में खललअधिकारियों ने बताया कि दोपहर तीन बजे के करीब पहली बार आतंकियों की तरफ से गोलियों की बौछार बंद हुई। इस पर जवान जैसे ही आगे बढ़े तो उन्होंने दोबारा फाय¨रग शुरू कर दी। हालांकि, शाम पांच बजे के बाद से दोनों तरफ से गोलीबारी बंद हैं। जिस इलाके में यह मुठभेड़ जारी है, वहां मौसम खराब है। शाम को बारिश के साथ बर्फ भी गिरने लगी थी।

अंधेरा हो गया था। इसलिए अभियान को स्थगित किया गया है, लेकिन आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया गया है। सेना की तीन बटालियन आतंकियों को घेरे हैंअधिकारी ने बताया कि आवूरा, कुमकाड़ी, जुरहामा, सफावाली, हयहामा में भी सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। इस पूरे इलाके में सेना की 41 आरआर व 57 आरआर के अलावा 160टीए और एसओजी कुपवाड़ा के जवान भी हिस्सा रहे हैं। मुठभेड़ स्थल के चारों तरफ के इलाके को खंगालते हुए घेराबंदी कड़ी की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!