Breaking News :
>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
खेल-जगतताज़ा खबरें

जानिए, तेज गेंदबाज श्रीसंत ने किस भारतीय खिलाड़ी को बताया भगवान

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2020, गुरुवार। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत से पिछले ही साल बैन हटा है। हालांकि, अगले कुछ महीने के बाद वे पूरी तरह से खेलने के लिए योग्य हो जाएंगे। ऐसे में वे भारतीय टीम के लिए फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहते हैं, जो कि किसी भी तरह से आसान काम नहीं है। इसी बीच श्रीसंत ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने आगे के क्रिकेट करियर के बारे में बात की है, जबकि बताया है कि कौन सा भारतीय खिलाड़ी क्रिकेट का असली भगवान है।

श्रीसंत ने क्रिकेट खेलते समय की अपना सबसे पसंदीदा उपहार सचिन तेंदुलकर के साथ खेलना बताया है। साल 2011 में आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नज़र आए श्रीसंत ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के असली भगवान हैं। उनके साथ क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलना किसी सपने से कम नहीं था। गौरतलब है कि श्रीसंत और सचिन तेंदुलकर ने साल 2011 के वर्ल्ड कप में भारत के लिए एकसाथ क्रिकेट खेली थी और उस विश्व कप को भारत ने जीता भी था।

सचिन हैं क्रिकेट के असली भगवान

स्पॉट फिक्सिंग के लिए बैन झेलने वाले श्रीसंत ने क्रिकेट वर्ल्ड से बात करते हुए कहा है, “क्रिकेट खेलते समय सबसे अच्छा उपहार निश्चित रूप से सचिन युग के दौरान पैदा होना था और उनके साथ खेलने का मौका मिलना अविश्वसनीय था। वह क्रिकेट के वास्तविक भगवान थे जो भारत को अधिक ऊंचाइयों पर ले गए, लाखों ने उनकी वजह से क्रिकेट खेलना शुरू किया और मैं अलग नहीं था। मैं केवल उनसे मिलना चाहता था और विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बनन था।”

श्रीसंत पर क्रिकेट से आजीवन बैन लगा था, लेकिन बीसीसीआइ के लोकपाल ने उनकी सजा को सात साल कर दिया था, जो इसी साल समाप्त हो गई थी। श्रीसंत जब 30 साल के थे जो उन पर बैन लगा था, लेकिन अब वे 37 साल के हो गए हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका भारतीय टीम के लिए खेलना लगभग नामुमकिन सा लगता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!