Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
देश

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जून, 2020, मंगलवार। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मरने की खबर हैं। यह मुठभेड़ शोपियां के तुर्कवंगम इलाके में हुई। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। माना जा रहा है कि इलाके में और भी आंतकी छिपे हो सकते हैं। मारे गए आतंकियोें की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सर्च ऑपरेशन जारी है। इस पूरे साल की बात करें तो भारतीय सुरक्षाबलों ने अबतक 109 आतंकियों को मार गिराया है।

जानकारी के मुताबिक भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि शोपियां के तुर्कवांगम गांव में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं और किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम तैयार की और पूरे गांव का घेराव शुरू कर दिया। यह मुठभेड़ मंगलवार सुबह 5 बजे उस वक्त शुरू हुई जब छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ को सेना सीआईपीएफ और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की ज्वाइंट टीम ने अंजाम दिया। सुबह करीब 6.30 बजे फायरिंग रुकने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसके बाद तीन आतंकियों के शव मिले। ये आतंकी किस संगठन के थे और कहां के रहने वाले थे इसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। आतंकियों के पास से दो एके-47 और इंसास राइफल भी बरामद हुई है। भारतीय सुरक्षाबलों ने अभी भी पूरे इलाके को घेर रखा है।

10 दिनों में सुरक्षाबलों ने 23 आतंकियों को मार गिराया 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मंगलवार की सुबह भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है। सुरक्षाबलों ने अभी भी पूरे इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों के मुताबिक अभी और भी आतंकी इलाके में छुपे हो सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में सुरक्षाबलों ने 23 आतंकियों को मार गिराया है।

इस साल 109 आतंकी ढेर

लॉकडाउन के 80 दिनों में ही जम्‍मू-कश्‍मीर में 72 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। वहीं इस पूरे साल की बात करें तो भारतीय सुरक्षाबलों  ने अबतक 109 आतंकियों को मार गिराया है।

आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर पांच गांवों में तलाशी अभियान

दक्षिण कश्मीर के शोपियां व कुलगाम जिले के पांच गांवों और श्रीनगर से सटे डाचीगाम के जंगलों में सुरक्षाबलों ने सोमवार को तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान ड्रोन और हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया गया। सूत्रों ने बताया था कि लश्कर व जैश के विदेशी आतंकियों के एक दल को शोपियां व कुलगाम जिले की सीमा से सटे गांवों में घूमते देखे जाने की सूचना पर सेना व पुलिस के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया था। जवानों ने पांच गांवों को घेरते हुए मकानों की तलाशी ली थी । कुछ युवकों से भी पूछताछ की गई, लेकिन किसी को हिरासत में नहीं लिया गया था।

इसी दौरान श्रीनगर से सटे डाचीगाम के जंगलों में भी सेना के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। डाचीगाम में लश्कर व जैश के एक दर्जन विदेशी आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूत्रों ने बताया कि आतंकियों का पता लगाने के लिए सुरक्षाबलों ने ड्रोन व हेलीकॉप्टर की भी मदद ली थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!