Breaking News :
>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक हफ्ते में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मुख्य सचिव ने NCORD बैठक में दिए कड़े निर्देश>>पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग>>चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू>>2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का मिला आशीर्वाद>>मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित>>तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट>>कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान>>झारखंड छात्र आंदोलन ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान>>एलआईसी के ओएफएस को जबरदस्त रिस्पॉन्स, सरकार को मिले 31,552 करोड़ रुपये>>रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा>>वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व>>मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत>>मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार>>भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
देश

प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर आज और कल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे राज्यों के अधिकारियों से बात

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जून, 2020, मंगलवार। देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी आज 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और शीर्ष अधिकारियों के बीच बातचीत करेंगे। इसमें पंजाब, केरल, गोवा, उत्तराखंड, झारखंड, पूर्वोत्तर राज्यों समेत कुछ केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे। बता दें कि यह बातचीत दो दौर में आज और कल होने वाली है।

प्रधानमंत्री मोदी बातचीत के दूसरे दौर में बुधवार को 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के साथ बातचीत करेंगे। इनमें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

देश में अभी तक तीन लाख 32 हजार मामले सामने आए

यह बातचीत ऐसे समय में होगी जब देश में अभी तक कोरोना वायरस (COVID-19) तीन लाख 43 हजार मामले सामने आ गए हैं और 9900 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की यह छठी बैठक होगी। इससे पहले 11 मई को बैठक हुई थी। लॉकडाउन -4 समाप्त होने से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों के साथ मई के अंतिम सप्ताह में टेलीफोन पर बात की थी।

 ‘अनलॉक 1’ के दौरान दी गई छूट

अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के प्र्व्स्था को पटरी पर लाने के प्रयास में, केंद्र ने ‘अनलॉक 1’ के दौरान 8 जून से कई सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी। होटल और रेस्तरां, शॉपिंग मॉल और पूजा स्थलों को भी शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी गई।

पीएम मोदी ने कोरोना से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक से पहले शनिवार को मानसून के दौरान कोरोना से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राजधानी में बिगड़ते हालात को लेकर गृह मंत्री अमित साह और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को दिल्ली लेफ्टिनेंट गवर्नर और मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक करने का निर्देश दिया था

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!