Breaking News :
>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण
ताज़ा खबरेंदेश

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सीआरपीएफ की टीम पर आतंकी हमला : एक जवान शहीद, एक नागरिक की भी मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जुलाई 2020, बुधवार। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में CRPF की टीम पर आतंकी हमले में एक जवान बलिदान हो गया जबकि एक नागरिक की भी मौत हो गई। दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं जबकि एक जवान को मामूली चोट आई है।  उत्तरी कश्मीर में सोपोर के रेबन मॉडल टाउन में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया है। तीन जवान और एक आम आदमी जख्मी बताया जा रहा है। आतंकियों ने पुलवामा में पोस्ट आफिस के पास सीआरपीएफ की 183वीं वाहिनी के जवानों पर ग्रेनेड से हमला किया हैं।

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के सोपोर में CRPF की टीम पर आतंकी हमले में कई जवानों के जख्मी होने की खबर है। इसके अलावा घायल सीआरपीएफ कर्मियों में से एक जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है।  एक नागरिक की भी मौत हो गई है। मारे गए नागरिक की पहचान बशीर अहमद के रूप में हुई है वह मुस्तफा कॉलोनी एचएमटी शहर का रहने वाला था।  जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार सोपोर में आतंकवादी हमले के दौरान गोलियों की चपेट में आने से पुलिस ने एक 3 साल के बच्चे को बचाया है।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने CRPF जवानों पर हमले की पुष्टि करते हुए कहा- सोपोर के मॉडल टाउन में CRPF की टीम पर आतंकी हमला हुआ है। इसमें सीआरपीएफ के कुछ जवानों और एक नागरिक के घायल होने की खबर है। इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

उत्तरी कश्मीर में सोपोर के रेबन मॉडल टाउन में आतंकियों ने सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर फायरिंग की हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि बांदीपोरा में मार्कुंडल सुंबल क्षेत्र में एक खास इनपुट पर एक नाका लगाया गया था। दो बाइक सवार आतंकवादियों ने नाका के पास हवा में कुछ राउंड फायर किए और भाग गए। सुरक्षा बलों ने उस क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं ।

 कुपवाड़ा में बड़ी घुसपैठ नाकाम, जवाबी कार्रवाई में पाक के दो सैनिक ढेर

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर समेत टंगडार और करनाह में संघर्ष विराम का उल्लंघन का पाकिस्तान को करारा जवाब मिला है। जवाबी कार्रवाई में भारतीय जवानों ने एलओसी पार नीलम और लीपा घाटी में पाकिस्तानी सेना के तीन इमारती ढांचे तबाह कर दिए। पाकिस्तान के दो सैनिकों के मारे जाने की भी सूचना है। इसी बीच, उत्तरी कश्मीर में ही परकियान गली (कुपवाड़ा) में घुसपैठ के एक बड़ा प्रयास नाकाम कर दिया गया है। सात से आठ हथियार बंद आतंकी भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे, जिन्हें उल्टे पांव भागना पड़ा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!