Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेश

भारत के साथ चल रहे सीमा विवाद पर चीन की धमकी भरे बर्ताव की ब्रिटिश सांसदों ने की कड़ी निंदा

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जुलाई 2020, बुधवार। भारत के साथ चल रहे सीमा विवाद पर चीन की धमकी भरे बर्ताव की ब्रिटिश सांसदों ने कड़ी निंदा की और संसद में इसको लेकर चिंता जताई। इसके साथ ही सांसदों ने चीन पर ब्रिटेन की निर्भरता की समीक्षा किए जाने का भी आग्रह किया। सोमवार शाम हाउस ऑफ कॉमन्स में कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद इयान डंकन स्मिथ ने शिनजियांग प्रांत में उइगर अल्पसंख्यक समुदाय के साथ चीनी सरकार के दु‌र्व्यवहार का भी मुद्दा उठाया।

इयान डंकन स्मिथ ने चीन पर जमकर हमला बोला 

स्मिथ ने मानवाधिकारों पर चीनी सरकार के भयावह रिकॉर्ड, हांगकांग में स्वतंत्रता पर हमला, दक्षिण चीन सागर से भारत तक के सीमा विवादों में उसके धमकी भरे व्यवहार, मुक्त बाजार को संचालित करने वाले नियमों के उल्लंघन व कोविड-19 की देर से घोषणा आदि को लेकर चीन पर जमकर हमला बोला और पूछा कि क्या सरकार अब चीन पर ब्रिटेन की निर्भरता की आंतरिक समीक्षा शुरू करेगी।

अपनी चिंताओं को चीन के समक्ष उठाती रही है ब्रिटिश सरकार  

इसके जवाब में एशिया मामलों के ब्रिटिश मंत्री निगेल एडम्स ने कहा कि ब्रिटेन सरकार विभिन्न मुद्दों पर अपनी चिंताओं को नियमित रूप से चीन के समक्ष उठाती रही है। विपक्षी लेबर पार्टी के सांसद स्टीफन किन्नॉक ने भी अपने लोगों और पड़ोसी देशों के प्रति चीन के व्यवहार को लेकर मंत्री से सवाल पूछे। एडम्स ने कहा कि ब्रिटेन इन मुद्दों को द्विपक्षीय रूप से तथा संयुक्त राष्ट्र में हमेशा उठाता रहा है।

लद्दाख में जो भी हुआ, वह चीन की क्रूर नीति का हिस्‍सा

उधर, अमेरिकी राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट सी ओ ब्रायन ने कहा था कि चीनी कम्‍युनिस्ट पार्टी और उसके महासचिव शी जिनपिंग के नेतृत्‍व में चीन से जो खतरा उत्‍पन्‍न हुआ है, उसे समझने में दुनिया ने देरी की है। उन्‍होंने कहा कि इस मामले में अमेरिका से भी चूक हुई है। अमेरिकी विदेश नीति चीन की कम्‍युनिस्ट पार्टी की चाल को समझने में नाकाम रही है। उन्‍होंने कहा, पूर्वी लद्दाख में जो भी हुआ वह चीन की क्रूर नीति का एक हिस्‍सा है। उससे दुनिया को सबक लेना चाहिए।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *