Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ धाम जा रहे तीर्थ यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवलर गहरी खाई में गिरा

11 तीर्थ यात्री गंभीर रूप से घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2023, रविवार, गोपेश्वर। केदारनाथ दर्शन कर बद्रीनाथ धाम जा रहे तीर्थ यात्रियों से भरे टेंपो ट्रेवलर चोपता गोपेश्वर मोटर मार्ग पर जड़ी बूटी के पास गहरी खाई में जा गिरा। जिससे 11 तीर्थयात्री घायल हुए हैं। घायलों को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जिसमें प्रखर रस्तोगी की स्थिति गंभीर होने के चलते उसे श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। ये सभी तीर्थयात्री यूपी के हैं तथा सभी छात्र-छात्राएं हैं। बताया गया कि शनिवार सवा चार बजे चोपता मोटर मार्ग पर जड़ी बूटी शोध संस्थान के पास टेंपो ट्रेवलर 50 मीटर खाई में गिर गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया तथा घायलों को सड़क तक पहुँचाया। बताया गया कि यात्री 22 जून को हरिद्वार से केदारनाथ की यात्रा पर गए थे तथा केदारनाथ के दर्शन कर शनिवार को बद्रीनाथ जा रहे थे।

वाहन सवार ये सभी तीर्थ यात्री छात्र-छात्राएं हैं तथा रिश्तेदार हैं। दुर्घटना को लेकर संकरी सड़क को प्रथम दृष्टय जिम्मेदार माना जा रहा है। सड़क संकरी थी तथा पैराफीट व सांकेतिक बोर्ड भी नहीं लगाए गए थे तथा सड़क के किनारे घास जमने के साथ गड्डा भी था, जिसमें वाहन का टायर जाने के बाद वाहन पलट कर 50 मीटर खाई में गिर गया। शुक्र समझो कि घना जंगल होने के चलते वाहन पेड़ों पर अटक गया। रेस्क्यू करने मौके पर गई पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार शाह ने बताया कि प्रथम दृष्य संकरी सड़क को ही कारण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायल यात्रियों व चालक की स्थिति सामान्य होने के बाद ही दुर्घटना का कारण साफ हो पाएगा। एआरटीओ ज्योतिशंकर मिश्र ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है। कहा कि वाहन के सभी दस्तावेज वैधानिक हैं तथा वाहन की क्षमता 13 यात्रियों की है। ऐसे में साफ है कि वाहन ओवरलोड नहीं था।

घायलों की सूची

  • नमन पुत्र संजय रस्तोगी निवासी बदायूं उम्र 22 वर्ष।
  • डाॅ. अनुग्य रस्तोगी पुत्री संजय रस्तोगी नि0 बदायूं उम्र 29 वर्ष।
  • अन्यन रस्तोगी पुत्री महेश रस्तोगी निवासी बदायूं उम्र 17 वर्ष।
  • मौलिक रस्तोगी पुत्री शैलेश रस्तोगी निवासी बदायूं उम्र 16 वर्ष।
  • ध्रुव रस्तोगी पुत्र विक्रान्त रस्तोगी निवासी मवाना थाना मवाना मेरठ उम्र 17 वर्ष।
  • मिस्टी रस्तोगी पुत्री विक्रान्त रस्तोगी निवासी मवाना थाना मवाना मेरठ उम्र 18 वर्ष।
  • अभिषेक रस्तोगी पुत्र विजय कुमार निवासी धूमना कोतवाली धूमना फर्रुखाबाद उम्र 21।
  • शैली रस्तोगी पुत्री नीरज रस्तोगी निवासी धूमना कोतवाली धूमना फर्रुखाबाद उम्र 24 वर्ष।
  • मानसी रस्तोगी पुत्री नीरज रस्तोगी निवासी धूमना कोतवाली धूमना फर्रुखाबाद उम्र 26 वर्ष।
  • प्रखर रस्तोगी पुत्र विजय कुमार निवासी धूमना कोतवाली धूमना फर्रुखाबाद उम्र 26 वर्ष।
  • चालक- आलोक सिंह पुत्र बाबू राम निवासी हरिपुर हरिद्वार उम्र 27 वर्ष।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!