Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
फिल्म-जगतमनोरंजन

दबंग 4 का इंतजार बढ़ा, सलमान खान ने ठुकरा दी तिग्मांशु धूलिया की कहानी

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2023, रविवार, मुम्बई। पिछले काफी समय से दर्शक सलमान खान की सुपरहिट फ्रेचाइजी दबंग के चौथे भाग का इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई कि फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है, जिसके बाद अभिनेता के प्रशंसक खुशी से झूम उठे थे। हालांकि, अब जो खबर आ रही है, उससे सलमान के प्रशंसक निराश हो जाएंगे। दरअसल, सलमान ने निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की दबंग 4 की कहानी ठुकरा दी है क्योंकि यह उनकी कसौटी पर खरी नहीं उतरी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान दबंग 4 की कहानी से कतई खुश नहीं हैं। उन्होंने फिल्म की कहानी लिखने की जिम्मेदारी तिग्मांशु को सौंपी थी। निर्देशन की कमान भी उन्हीं के हाथ में थी। अब जबकि निर्देशक ने कहानी पूरी कर सलमान को सुनाई तो वह इससे संतुष्ट नहीं हुए। अभी फिल्म की बागडोर तिग्मांशु के हाथ में ही रहेगी या उन्हें फिर से कहानी पर काम करने के लिए कहा गया है, फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है।

तिग्मांशु ने साहेब बीवी और गैंगस्टर और पान सिंह तोमर जैसी शानदार फिल्में निर्देशित की हैं। इरफान खान अभिनीत पान सिंह तोमर को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। तिग्मांशु की फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स भी सफल रही थी।

दबंग का निर्देशन अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप ने किया था। 2010 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। फिर कश्यप के साथ कुछ मतभेद हो जाने के कारण फिल्म के दूसरे भाग का निर्देशन अरबाज खान ने किया था। यह भी 200 करोड़ी बनी थी। इसके बाद दबंग 3 के निर्देशन का काम प्रभु देवा ने संभाला था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई थी।

पिछले साल नवंबर में निर्माता-निर्देशक अरबाज ने कहा था, फिल्म पर काम चल रहा है, लेकिन इसे बनाने के लिए मुझे और सलमान को अपनी-अपनी फिल्मों से थोड़ा फ्री होना होगा। अरबाज ने कहा था कि दबंग 4 को रिलीज करने में उतना वक्त नहीं लगेगा] जितना दबंग 2 और दबंग 3 में लगा था। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपने-अपने काम निपटाएंगे और फिर दबंग-4 में जुट जाएंगे क्योंकि यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है।

दबंग के साथ सलमान ने इतिहास रचा था। पहली बार दर्शकों ने उन्हें एक साथ कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन करते देखा था। यही वजह थी कि चुलबुल पांडे (सलमान) के आते ही दर्शकों ने उसके सिर पर बॉक्स ऑफिस किंग का ताज पहना लिया था। दबंग में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा को देखा गया था। सोनाक्षी इामें रज्जो की भूमिका में थीं। फिल्म में चुलबुल और रज्जो की केमिस्ट्री देखने लायक थी। दोनों की जोड़ी सुपरहिट हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!