Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड के दौरे पर हैं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, टपकेश्वर मंदिर पहुँच कर लिया महादेव का आशीर्वाद

अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी देहरादून में मुख्यमंत्री-XI और भाजयुमो-XI के बीच क्रिकेट मैच खेला गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने श्रीनगर गढ़वाल पहुँच कर हेलीपैड से बाइक रैली में हिस्सा लिया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 दिसम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या अपने उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन सुबह 6 बजे उन्होंने देहरादून स्थित टपकेश्वर मंदिर पहुँचे। यहां जलाभिषेक किया और महादेव का आशीर्वाद लिया। दर्शन करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में मुख्यमंत्री 11 और युवा मोर्चा 11 के बीच चल रहे मैच में प्रतिभाग किया और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी देहरादून में मुख्यमंत्री-XI और भाजयुमो-XI के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। मुख्यमंत्री-XI ने यह मैच 4 रन से जीता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कप्तानी में मुख्यमंत्री-XI की टीम ने 7 ओवर के मैच में 2 विकेट खोकर 49 रन बनाए। मुख्यमंत्री धामी ने नाबाद 14 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए खेलने उतरी भाजयुमो की टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में निर्धारित 7 ओवर में 1 विकेट खोकर 45 रन बनाए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या श्रीनगर गढ़वाल पहुँचने पर उन्होंने हेलीपैड से बाइक रैली में हिस्सा लिया। रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
श्रीनगर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा उत्तराखंड में सैन्य धाम एक ऐतिहासिक फैसला उन्होंने कहा मुख्य मंत्री धामी जी ने 5 महीने में वो काम किया है जो 5 साल में कोई मुख्यमंत्री नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि आज सुबह किक्रेट मैच में मुख्यमंत्री की टीम जीती उन्होंने कहा किक्रेट का मैदान हो या राजनीति का मैदान हो दोनों मैदानों के मुख्यमंत्री धाकड़ बलेबाज और आने वाले विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में घूमा हूं मगर जितना प्यार मुझे उत्तराखंड में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मिला है व जो उत्साह एवं जोश कार्यकर्ताओ ने दिखाया है शायद ही किसी अन्य जगह मुझे देख ने को मिला, उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड की धरती CDS जनरल विपिन रावत जी की धरती है, यह वीरों की धरती है पूरा देश उत्तराखंड को सम्मान से देखता है

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज आप सभी कार्यकर्ता इतने उत्साह यहां पर आये हैं क्योंकि आपको और हम सब को पता है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, किसी परिवार की पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा आज प्रदेश में सिर्फ एक ही विकल्प है और वो है। बीजेपी उन्होंने कहा हम लोग CDS जनरल विपिन रावत जी को अपना हीरो अपना आदर्श मानते हैं और कांग्रेस पार्टी उनको सड़क का गुंडा बोलती है, ये वीरभूमि का अपमान है।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि जैसे आज आप बाइको में बीजेपी के झण्डे लगा रहे हैं, वैसे में भी 3 साल पहले झण्डे लगाते था उन्होंने कहा यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही हो सकता है कि एक साधारण कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बन सकता है, राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है
उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल भी एक कार्यकर्ता थे और हमारे मुख्यमंत्री धामी भी कभी युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे।
उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में पुष्कर धामी की सरकार बनेगी, हर कार्यकर्ता की सरकार बनेगी, आम जनता की सरकार बनेगी। उन्होंने नारा दिया कि पुष्कर धामी जी जीत हर कार्यकर्ता की जीत, हर आम आदमी की जीत।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने कहा कि बीजेपी सरकार युवाओं की सरकार है, और इस बार युवाओं की भागीदारी और अधिक रहेगी, यह सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने की सरकार है, उन्होंने कहा कि 2022 चुनाव में युवा मोर्चा अहम भूमिका निभाने जा रहा है, युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता तन मन से 2022 के चुनाव को सफल बनायेगी।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने कहा तेजस्वी सुर्य के आने से युवा मोर्चा दुगनी गति से अब कार्य करेगा । इसका व्यापक रूप  2022 चुनाव में पूरे प्रदेश में दिखाई देगा और स्पष्ट संदेश देगा कि युवा मोर्चा ही 2022 के चुनाव के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रैली में जो उत्साह देखने को मिला है वो जो दूसरे राजनीतिक दलों के अंदर हलचल पैदा करेगा। उत्तराखंड का नौजवान हमेशा भाजपा के साथ रहा है, यह दूसरे राजनीतिक दलों के लिए हमेशा से चिंता का विषय रहा है। हमारा प्रत्येक युवा मोर्चा का कार्यकर्ता एक लक्ष्य लेकर चल रहा है। विजय संकल्प यात्रा भी पूरे प्रदेश में एक कार्यक्रम के तहत चल रही है, जिसमें युवा बढ़-चढ़कर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!