Breaking News :
>>ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा>>राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील>>बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल>>स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान>>जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं>>दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय>>सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन>>दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज>>विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार>>बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक>>डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद>>फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास>>जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार>>बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई>>सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा संसदीय दल की बैठक में शामिल होने पहुँचे गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेता

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 दिसम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। दिल्ली स्थित डॉ० अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई। इस दौरान कानून मंत्री किरन रिजिजू ने बैठक में बताया कि देश को चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक की आवश्यकता क्यों है। कल लोकसभा में यह विधेयक पारित हुआ था और आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा। संसदीय दल की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, प्रह्लाद सिंह पटेल, भूपेंद्र यादव और वी मुरलीधर समेत अन्य नेता शामिल हुए।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाएगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

इससे पहले 7 दिसंबर को भाजपा की संसदीय दल की बैठक हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में भाजपा सदस्यों की सदन में गैरहाजिरी को लेकर फटकार लगाई थी। पीएम ने सदस्यों को चेतावनी दी थी कि ‘नहीं बदले तो बदलाव तो होता ही है।’ इससे साफ था कि बार-बार चेतावनी मिलने के बावजूद भी जिन सदस्यों के कान पर जूं नहीं रेंग रही है, वे केंद्रीय नेतृत्व की नजरों में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!