Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डपिथौरागढ़सामाजिक गतिविधियाँ

जन-समस्याओं व शिकायतों की सुनवाई हेतु जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में हुआ तहसील दिवस का आयोजन

कुल 15 शिकायतें पंजीकृत डुई, जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों का तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये गये निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 16 मई 2023, पिथौरागढ़। जन-समस्याओं व शिकायतों की सुनवाई हेतु तहसील दिवस का आयोजन कनालीछीना स्थित विकासखण्ड सभागार में जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर कुल 15 शिकायतें पंजीकृत डुई, जिनके तत्काल निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिये गये। इस अवसर पर दर्ज शिकायतें आर्थिक सहायता चाहने, सड़क निर्माण व चौड़ीकरण, आधार कार्ड बनाये जाने, स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लोन दिलाये जाने, पेयजल आदि से संबंधित थी।

सड़क संबंधी समस्या के अंतर्गत ग्राम लमड़ा के शिकायतकर्ता हरीश उपाध्याय द्वारा कसपटिया-दौला मोटर मार्ग का निर्माण कार्य भूमि संबंधी प्रकरण के कारण रुका होना बताया गया तथा सड़क के रुके हुए काम को शुरु करवाये जाने की माँग जिलाधिकारी से की गई ताकि सड़क का निर्माण कार्य जल्दी पूरा हो सके। इस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को मौके पर जाकर भूमि संबंधी प्रकरण को सुलझाते हुए सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

वही ग्राम चमडुंगरी के फरियादी राजेंद्र सिंह द्वारा पीपली मोटर मार्ग से चमडुंगरी को जाने वाले मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की माँग जिलाधिकारी से की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।

लोन संबंधी शिकायत के अंतर्गत ग्राम सतगढ़ के शिकायतकर्ता केशव दास द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए पशुपालन विभाग के अंतर्गत लोन हेतु आवेदन किया गया है किंतु बैंक स्तर पर प्रकरण लंबित होने के कारण लोन नहीं मिला है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से शीघ्र ही लोन दिलाये जाने की माँग की। जिस पर जिलाधिकारी ने उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को लीड बैंक अधिकारी से संपर्क स्थापित कर लोन संबंधी प्रकरण का समाधान करने के निर्देश दिये।

पेयजल समस्या के अंतर्गत ग्राम लीमा टोडा के शिकायतकर्ता कुंदन राम द्वारा नलों में पर्याप्त पेयजल प्राप्त न होने की शिकायत की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये।

आधार कार्ड संबंधी शिकायतों के अंतर्गत ग्राम गुडोली की ज्योति कोहली द्वारा व ग्राम दूनाकोट की बवीता देवी द्वारा आधार कार्ड नहीं बनने की शिकायत की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारी को शिकायतकर्ताओं के आधार कार्ड बनवाये जाने के निर्देश दिये।।

आर्थिक सहायता चाहने संबंधी मांग ग्राम सतगड़ की फरियादी सरस्वती देवी व कमला, ग्राम लीमाटौडा के कुंदन राम,ग्राम कोटली की दीपा देवी आदि के द्वारा की गई।

इस अवसर पर ग्राम उमरी की फरियादी भागीरथी देवी द्वारा ग्राम के सड़क मार्ग में वाहनों का संचालन न होने के कारण विद्यालयी बच्चों को विद्यालय में पहुँचने में कठिनाई होने की बात कहते हुए वाहन संचालन की माँग की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिए कि यदि गाँव में विद्यालय जाने वाले बच्चों की संख्या अधिक हो तो वहां पर वाहन संचालन की व्यवस्था की जाय।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, उप जिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया, पीडी डीआरडीए आशीष पुनेठा, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!