Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

जिलाधिकारी रीना जोशी ने की टीएचडीसी, सिंचाई, उप जिलाधिकारी धारचूला आदि संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक

धारचूला के आपदा प्रभावित क्षेत्र ग्वालगाँव-एलधारा ट्रीटमेंट कार्यों एवं धारचूला में काली नदी के किनारे चल रहे तटबन्ध निर्माण कार्यों की समीक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 16 मई 2023, पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी ने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में टीएचडीसी, सिंचाई, उप जिलाधिकारी धारचूला आदि संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर धारचूला के आपदा प्रभावित क्षेत्र ग्वालगाँव-एलधारा ट्रीटमेंट कार्यों एवं धारचूला में काली नदी के किनारे चल रहे तटबन्ध निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

ग्वालगाँव-एलधारा ट्रीटमेंट कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्टीमेट तैयार करने वाली कंपनी टीएचडीसी, कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारी धारचूला को अगले 2 दिनों के भीतर गवालगाँव-एलधारा ट्रीटमेन्ट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिये ताकि ट्रीटमेंट डिजाइन में जो संशोधन किया जाना है उसे अंतिम रूप दिया जा सके और कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों की पूर्व निर्धारित डिजाइन को लेकर जो शंकायें अथवा प्रश्न है टीएचडीसी के अधिकारियों द्वारा उनका समाधान निकाला जा सके।

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्वालगाँव-एलधारा ट्रीटमेंट का कार्य तेजी से गुणवत्ता के साथ किया जाय! संवेदनशील हिस्से का कार्य आगामी मानसून काल से पूर्व ही पूर्ण कर लिया जाय ताकि आगामी मानसून सीजन में किसी प्रकार का नुकसान न होने पाये।

धारचूला में काली नदी के तटबंध निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने तटबंध निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिये।

जिलाधिकारी ने एसई सिंचाई को निर्देश दिए कि वह नियमित रूप से ग्वालगाँव-एलधारा ट्रीटमेंट एवं काली नदी पर तटबंध निर्माण कार्यों की समीक्षा करते रहे ताकि कार्य तेजी से हो सकें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, अधिशासी अभियंता सिंचाई फरहान खान, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर उपस्थित थे। जबकि उप जिलाधिकारी धारचूला दिवेश शाशनी, टीएचडीसी व सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!