Breaking News :
>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया
मनोरंजन

‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़

फातिमा सना शेख, अनीत पड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर ‘हुंकार: द रोर’ का टीजर जारी कर दिया गया है। टीजर में कहानी के साथ-साथ उन किरदारों की भी झलक मिली है, जो एक ही सच तक पहुंचने के लिए अलग-अलग रास्तों पर संघर्ष करते दिखाई देंगे।

एक आरोप से शुरू होगी कहानी

‘हुंकार: द रोर’ की कहानी 17 वर्षीय मीनू रावत के इर्द-गिर्द घूमती है। मीनू देश में सम्मानित माने जाने वाले धार्मिक गुरु सुनील चाकोसी उर्फ ‘बापजी’ पर गंभीर आरोप लगाती है। इस आरोप के बाद शुरू हुई जांच धीरे-धीरे बड़ा रूप ले लेती है और मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन जाता है।

तीन किरदार, एक सच की तलाश

सीरीज के टीजर में ACP जसलीन सिंह सोनी, वकील भालेराव और पत्रकार अमिताभ जैसे प्रमुख किरदारों को सामने लाया गया है। तीनों की लड़ाई का तरीका अलग है। एक पुलिस जांच के जरिए सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश करता है, दूसरा अदालत में कानूनी मोर्चा संभालता है, जबकि पत्रकार अपनी रिपोर्टिंग के जरिए मामले की परतें खोलने में जुटा नजर आता है।

कहानी में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, पुलिस, अदालत और मीडिया के बीच घटनाक्रम का असर भी देखने को मिलता है। सीरीज सत्ता, प्रभाव, कानून और जनमत जैसे मुद्दों को कहानी के केंद्र में रखती है।

कई चर्चित कलाकार आएंगे नजर

इस सीरीज का निर्देशन करण डी कपाड़िया, नित्या मेहरा और हीराज मारफतिया ने किया है। फातिमा सना शेख, अनीत पड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब के साथ रघुबीर यादव और राम कपूर समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

‘हुंकार: द रोर’ को बिरला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने पर्पल पेबल पिक्चर्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। सीरीज को करण डी कपाड़िया और नित्या मेहरा ने क्रिएट किया है।

इस दिन होगी स्ट्रीमिंग

दर्शकों को इस सीरीज के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। ‘हुंकार: द रोर’ 25 सितंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। टीजर सामने आने के बाद अब दर्शकों की नजरें इसकी रिलीज और पूरी कहानी पर टिकी हैं।

(साभार)