Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले में 8 जगहों पर 800 को कोरोना का टीका लगायेंगी, दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर और बुजुर्गों को लगेगा टीका

आकाश ज्ञान वाटिका, १ फ़रवरी २०२१, सोमवार। जिले में स्वास्थ्य कर्मियों का कोरोना टीकाकरण सफलता पूर्वक जारी है। पहले चरण में आधे यानी 5380 स्वास्थ्य कर्मियों को ही कोरोना का टीका लगाया जाना है। इनमें से अब तक 4203 को टीका लग चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दूसरे चरण से फ्रंट लाइन वर्कर और वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना का टीका लगाया जा सकता है।

सोमवार यानी आज स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले में आठ जगहों पर 800 को कोरोना का टीका लगाएंगी। इनमें सभी लोग स्वास्थ्य कर्मी शामिल होंगे।

टीकाकरण केंद्र

  • राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी : दो केंद्र
  • विवेकानंद अस्पताल हल्द्वानी
  • मैट्रिक्स अस्पताल हल्द्वानी
  • पाल नर्सिंग होम
  • बांबे अस्पताल हल्द्वानी
  • कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी

जिले में सरकारी अस्पतालों, पीएचसी के मुकाबले प्राइवेट अस्पताल कोरोना टीकाकरण में आगे दिखाई दे रहे हैं। बीते रविवार को आठ केंद्रों में 560 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया जिनमें से 435 ने पांच प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना का टीका लगवाया।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को उत्तराखंड के चार जिलों में ही कोरोना टीकाकरण अभियान चला। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी में टीकाकरण नहीं हुआ।

एसीएमओ नैनीताल डॉ0 रश्मि पंत ने बताया कि फिलहाल सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। इसके पूरा होते ही फ्रंट लाइन वर्कर और वरिष्ठ नागरिकों को भी टीका लगाया जाएगा।

टीकाकरण की स्थिति

जिला                 टीकाकरण

बागेश्वर                 1100

पिथौरागढ़             1105

अल्मोड़ा                1177

रुद्रप्रयाग               1286

चम्पावत                1389

उत्तरकाशी             1389

चमोली                   1557

टिहरी गढ़वाल        1879

पौड़ी गढ़वाल         2594

यूएस नगर             3471

हरिद्वार                  3428

नैनीताल                4203

देहरादून                6643

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *