Breaking News :
>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार
ताज़ा खबरेंदेश

देश में जारी दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के बीच फरवरी से इन राज्यों में खुल जायेंगे स्कूल

आकाश ज्ञान वाटिका, १ फ़रवरी २०२१, सोमवार। कोरोना महामारी के कारण 25 मार्च, 2020 से देशभर में स्कूल बंद थे। ज्यादातर छात्र जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे। स्कूल दोबारा खुलने के बाद छात्र-छात्राएं क्लास में बैठकर पहले की तरह पढ़ाई कर पायेंगे। कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में जारी दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के बीच सोमवार से कई राज्यों में आज से स्कूल फिर से खुल गए हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और पंजाब शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रोटोकॉल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया है। देश में कोरोनो वायरस मामलों की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए कई राज्यों ने जनवरी के पहले हफ्ते से ही 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूलों को खोल दिया है। स्कूलों के अंदर शिक्षकों और बच्चों को केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना वायरस गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, बार-बार हाथ धोना और फेस मास्क पहनना आदि शामिल हैं।

दिल्ली में 5 फरवरी से नौवीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए भी स्कूल खुल जाएंगे। स्कूलों के साथ डिग्री, पॉलीटेक्निक तथा आइटीआइ संस्थाओं को भी पांच फरवरी से खोला जाएगा। अधिकारियों को स्कूल व कालेजों में जाकर कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। हर कक्षा में शारीरिक दूरी का पालन, सैनिटाइजर की उपलब्धता व मास्क लगाना आवश्यक होगा।

हरियाणा सरकार ने 1 फरवरी से राज्य के स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला लिया था। इसके तहत सोमवार से कक्षा 6 से 8 तक के सभी स्कूल खुल गए हैं। इस दौरान स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से 1:30 तक रहेगा। अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही क्षात्रों को स्कूल आने की अनुमति मिलेगी। स्कूल आने वाले छात्रों को कोविड-19 के नियमों का पालन जरूरी है।
 पंजाब में कोरोना वायरस के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए आज, 1 फरवरी से प्राइमरी और प्री-प्राइमरी छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल खुल जाएंगे। पंजाब में 10 महीने बाद क्लास 1 और 2 के बच्चों की पढ़ाई स्कूल में होगी। इससे पहले जनवरी के पहले हफ्ते से 10वीं और 12वीं क्लास के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए थे

आंध्र प्रदेश में आज, 1 फरवरी 2021 से कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल फिर से शुरू हो गए हैं। इस दौरान स्कूल में कोरोना वायरस गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी होगा। हालांकि, इसके लिए पेरेंट्स की लिखित सहमति आवश्यक है। दिशानिर्देशों के मुताबिक, प्रत्येक अनुभाग में सिर्फ 20 छात्रों को ही परमिशन दी जाएगी।

गुजरात में भी आज, 1 फरवरी 2021 से क्लास 9 और 11 के लिए स्कूल फिर से खोल दिया गया है। बच्चें अब पहले की तरह ऑफलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। इससे पहले 11 जनवरी से क्लास 10 और 12 के लिए ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!