Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
खेल-जगत

साल 2020 में टीम इंडिया का न्यूजीलैंड में होगा सबसे बड़ा टेस्ट

भारतीय टीम और उसके खिलाड़ियों के लिए पिछला साल शानदार रहा था, जिसमें टीम ने कई टेस्ट सीरीज अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में शिकस्त देने के बाद भारतीय टीम को अब अपनी अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घर में खेलनी है। इसके लिए टीम ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है, क्योंकि आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत ये दौरा काफी अहम है।

भले ही इस साल टीम को टी-20 विश्व कप खेलना है, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों का असली टेस्ट न्यूजीलैंड दौरे पर ही होगा जहां टीम का इतिहास खराब रहा है। टीम को आगामी पांच जनवरी से घर में ही श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज खेलनी है लेकिन टीम की निगाह 24 जनवरी से शुरू होने वाले न्यूजीलैंड दौरे पर ही टिकी है। भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर पांच टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलने हैं। इस दौरान एक तीन दिवसीय अभ्यास मैच भी होगा।

भारतीय टीम अभी तक न्यूजीलैंड दौरे पर सिर्फ दो बार ही टेस्ट सीरीज जीत पाई है। कोहली की टीम के साथी खिलाड़ी भी मानते हैं कि न्यूजीलैंड का दौरा काफी मुश्किल रहेगा। इस साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए कोहली एंड कंपनी इस प्रारूप के पांच मैच खेलेगी, लेकिन टीम का सबसे बड़ा टेस्ट पांच दिन तक चलने वाले मैचों की सीरीज में ही होगा।

21 टेस्ट सीरीज अभी तक भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच हुई हैं, जिसमें 11 बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है, जबकि कीवी टीम ने पांच बार जीत हासिल कर सकी है। वहीं, दोनों बीच पांच टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई हैं। भारतीय टीम ने पहली बार 3-1 से न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी। यह चार मैचों की टेस्ट सीरीज थी और भारत का यह न्यूजीलैंड में पहला दौरा था। भारतीय टीम ने अभी तक न्यूजीलैंड में 9 टेस्ट सीरीज खेली हैं जिसमें भारतीय टीम सिर्फ दो बार ही जीत दर्ज कर सकी है। पांच बार कीवी टीम ने सीरीज पर कब्जा किया है, जबकि दो सीरीज ड्रॉ रही हैं।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से भी भिड़ंत

भारतीय टीम के नए साल की शुरुआत श्रीलंकाई टीम के खिलाफ होगी। भारत इस टीम के खिलाफ पहला टी-20 पांच जनवरी को गुवाहाटी में खेलेगी। कोहली सेना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे 14 जनवरी को खेलेगी। हालांकि इससे पहले भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज हनुमा विहारी भी कह चुके हैं कि उनका ध्यान भी न्यूजीलैंड के दौरे पर है और वह वहां बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम को अपना योगदान देना चाहते हैं।

हालांकि, न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली एशियाई टीमों के लिए सिरदर्द ही रहा है क्योंकि वहां मौसम बदलता रहता है और तेज गेंदबाजों को वहां की पिचें काफी रास आती हैं। न्यूजीलैंड के पास बायें हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और नील वेगनर हैं जो घरेलू पिचों पर किसी भी टीम के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेने में माहिर हैं। बोल्ट अभी चोटिल हैं जबकि वेगनर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार लय में हैं।

भारत का न्यूजीलैंड दौरा (India vs New Zealand T20, ODI and Test Series) 

दिनांक, मैच, स्थान

24 जनवरी, पहला टी-20, ऑकलैंड

26 जनवरी, दूसरा टी-20, ऑकलैंड

29 जनवरी, तीसरा टी-20, हैमिल्टन

31 जनवरी, चौथा टी-20, वेलिंगटन,

दो फरवरी, पांचवां टी-20 माउंट माउंगानुई,

पांच फरवरी, पहला वनडे, हैमिल्टन

आठ फरवरी, दूसरा वनडे, ऑकलैंड

11 फरवरी, तीसरा वनडे, माउंट माउंगानुई

14 से 16 फरवरी, अभ्यास मैच, हैमिल्टन

21 से 25 फरवरी, पहला टेस्ट, वेलिंगटन

29 फरवरी से चार मार्च, दूसरा टेस्ट, क्राइस्टचर्च

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!