Breaking News :
>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
खेल-जगत

आज शाम होगा टीम इंडिया के कोच का ऐलान

आज शाम होगा टीम इंडिया के कोच का ऐलान, शास्त्री की मुसीबत बन सकते हैं ये दो भारतीय

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का चयन आज किया जाना है। आज शाम ही यह तय हो जाएगा कि कप्तान विराट कोहली के चहेते रवि शास्त्री इस पद पर बने रहेंगे या फिर किसी और को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कोच पद के लिए जिन 6 नामों पर विचार किया जाना है उनमें मौजूदा कोच शास्त्री के अलावा दो भारतीय और तीन विदेशी दिग्गज शामिल हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमिटी आज शाम मुंबई में भारतीय टीम के नए कोच के चयन के लिए बैठेगी। यहां जिन छह दिग्गजों के नाम को लेकर चर्चा होगी उसमें (पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर) टॉम मूडी, (न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कोच) माइक हेसन, (पूर्व वेस्टइंडीज ऑलराउंडर) फिल सिमंस तीन विदेशी उम्मीदवार हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के मैनेजर रह चुके लालचंद राजपूत और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रॉबिन सिंह के नाम शामिल हैं।

माइक हेसन

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच माइक हेसन को कोचिंग का खासा अनुभव है। उनकी शानदार कोचिंग में ही न्यूजीलैंड की टीम पहली बार आईसीसी विश्वकप 2015 के फाइनल में पहुंची थी। भारत में कोचिंग का अनुभव रखने वाले हेसन इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के कोच रह चुके हैं।

टॉम मूडी

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के पास भी कोचिंग का काफी अनुभव है। मूडी की कोचिंग में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साल 2007 में फाइनल तक का सफर तय किया था। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम सनराइजर्स हैदराबाद को वह कोचिंग दे चुके हैं। 6 सीजन में टीम के साथ जुड़े रहने के दौरान टीम ने पांच बार प्लेऑफ में जगह बनाई और एक बार खिताब पर कब्जा जमाया।

फिल सिमंस

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर फिल सिमंस ने जिम्बाब्वे, आयरलैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान जैसी टीम को कोचिंग दिया है। सिमंस की कोचिंग में वेस्टइंडीज ने साल 2016 में टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।

रॉबिन सिंह

भारतीय क्रिकेट इतिहास से बेहतरीन फील्डर्स में गिने जाने वाले रॉबिन सिंह ने इंडिया अंडर 19 टीम को कोचिंग देने के अलावा हॉन्ग कॉन्ग की टीम को भी कोचिंग दिया है। साल 2004 में टीम ने एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया था। साल 2007 से 2009 के बीच रॉबिन ने भारतीय टीम में फील्डिंग कोच की भूमिका भी निभाई थी।

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंजाइजी टीम डेक्कन चार्जर्स (अब सनराइजर्स हैदराबाद) को पहले सीजन में रॉबिन ने कोचिंग दी थी। इसके अलावा वह मुंबई इंडियंस के साथ बतौर बल्लेबाजी कोच काम कर चुके हैं।

लालचंद राजपूत

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को कोचिंग दे चुके लालचंद भारतीय टीम में मैनेजर की भूमिका निभा चुके हैं। साल 2007 में जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने पहले टी20 विश्व कप का खिताब जीता था तब वह टीम के साथ थे। साल 2018 में उनको जिम्बाब्वे का अंतरिम कोच भी नियुक्त किया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!