Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

पाकिस्‍तान सरकार आतंकियों की मदद कर भारत के खिलाफ भड़का रही है

Article 370: Pok में आतंकी बोले- पाकिस्तान संभवत: विनाश का शिकार हो सकता है, लेकिन...

नई दिल्‍ली, जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छे 370 के प्रावधान हटाए जाने के बाद से पाकिस्‍तान बौखलाया हुआ है। एक-दो को छोड़कर लगभग सभी देश इसे भारत का आंतरिक मामला बता रहे हैं। ऐसे में अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर समर्थन न मिलता देख, पाकिस्‍तान ने अपना वहीं पुराना नापाक रास्‍ता इख्तियार कर लिया है। खबर है कि पाकिस्‍तान सरकार आतंकियों की मदद कर भारत में जिहाद छेड़ने के लिए भड़का रही है। पाक अधिकृत कश्‍मीर के एक वीडियो में पाकिस्‍तान के ये नापाक इरादे जाहिर हो गए हैं, जिसमें आतंकी एकजुट होकर भारत के खिलाफ किसी बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं।

जिहाद छेड़ने की धमकी
पाकिस्‍तान हिज्बुल मुजाहिद्दीन और यूनाइटेड जिहाद काउंसिल जैसे आतंकी संगठन, जिसका सरगना सैयद सलाउद्दीन है उसकी मदद कर कश्‍मीर में आतंकवाद फैलाने की फिराक में है। पीओके के मुजफ्फराबाद में गुरुवार को हिज्‍बुल मुजाहिद्दीन के खालिद सैफुल्‍लाह और नेब अमीर प्रेस क्‍लब के सामने विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। विरोध प्रदर्शन के दौरान ये आतंकी भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने के नारे भी लगा रहे थे। सैयद सलाउद्दीन ने इस दौरान कहा, ‘शब्‍दों से ज्‍यादा वार कारगर होता है। मेरे दोस्‍तों, हम सभी जिहाद के लिए तैयार हैं।’ वहीं सैफुल्‍लाह ने कहा कि हम सभी आपके साथ हैं। इस प्रदर्शन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे पीओके में सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

शायद मिट जाए पाकिस्‍तान का वजूद
सैफुल्‍लाह को शायद इस बात का इल्‍म है कि भारत के साथ अगर पाकिस्‍तान जंग करता है, तो उसका वजूद खत्‍म भी हो सकता है। उन्‍होंने कहा, ‘शायद हो कि पाकिस्‍तान का वजूद खतरे में पढ़ जाए। इसके बावजूद मुस्लिमों का अस्तित्‍व कायम रहेगा, क्‍योंकि विश्‍व में कई मुस्लिम देश मौजूद हैं। लेकिन भारत एक है और हिंदुत्‍व को हम विश्‍व के नक्‍शे से मिटा देंगे।’ बता दें कि पाकिस्‍तान में इस तरह के विरोध प्रदर्शन और रैलियां इन दिनों आम हो गई हैं। इन प्रदर्शनों में कई आतंकी भी शामिल होते हैं, लेकिन सरकार का समर्थन होने के कारण ये बैखोफ नजर आते हैं।

सैफुल्‍ला पहले भी दे चुके हैं धमकी
बता दें कि सैफुल्ला ने राजीव गांधी के समय भी भारत को धमकी देने के लिए पूर्व राष्ट्रपति जिया उल-हक की तारीफ की थी। सैफुल्ला ने पहले कहा था- ‘राजीव आप पाकिस्तान पर आक्रमण करना चाहते हैं? ठीक है, आगे बढ़िए। लेकिन कृपया एक बात याद रखें कि उसके बाद लोग चंगेज खान और हिलाकू खान को भूल जाएंगे। जिया और राजीव गांधी को याद करेंगे, क्योंकि यह एक पारंपरिक जंग नहीं होगी।

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी पर इमरान ने उठाए सवाल
प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कश्मीर मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए गंभीर विद्रोह और प्रतिक्रियाओं की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि अगर अतंरराष्ट्रीय समुदाय इस मुद्दे पर चुप रहता है तो वह गुलाम कश्मीर (PoK) में मुसलमानों के एक और स्रेब्रेनिका जैसा नरसंहार की अनुमति दे देगा। खान का ये संदेश भारत के स्वतंत्रता दिवस पर आया, जिसे पूरे पाकिस्तान में काले दिन के रूप में मनाया जा रहा था। पाकिस्तान में समाचार पत्रों ने काले रंग के बॉर्डर के साथ खबरें छापी वहीं पाकिस्तान के पीएम इमरान खान सहित कई नेताओं ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों पर काले रंग का बॉर्डर लगाया हुआ था। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने सरकारी भवनों पर लगे झंडों को भी आधे में उड़ाया। आतंकवादी समूह हिज्बुल मुजाहिदीन के 1,000 से अधिक समर्थकों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में मार्च किया, काले झंडे लहराए और भारत विरोधी नारे लगाए।

आतंकियों के सहारे जम्‍मू-कश्‍मीर में अशांति फैलाने की फिराक में पाक
दरअसल, पाकिस्‍तान को अब कोई रास्‍ता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में पाकिस्‍तान, आतंकियों के सहारे जम्‍मू-कश्‍मीर में अशांति फैलाने की फिराक में है। हालांकि, भारतीय सेना ने जम्‍मू-कश्‍मीर में मोर्चा संभाला हुआ है। सेना हर मुमकिन खतरे के लिए तैयार है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *