Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास>>क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी>>सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या>>कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास>>TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा>>ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल>>CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी>>पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री>>टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक>>NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद>>दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग>>हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह>>कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
देश

टीचर ने छात्र को कुल्हाड़ी से काटने की दी धमकी

जम्मू-कश्मीर: टीचर ने छात्र को कुल्हाड़ी से काटने की दी धमकी, वीडियो वायरल

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक टीचर, 10 वर्षीय छात्र को कुल्हाड़ी से काटने की धमकी देते नजर आ रहा है। वायरल वीडियो हंदवाड़ा के वागत गांव का है। इस वीडियो में टीचर छात्र को बार-बार कुल्हाड़ी से काटने की धमकी देते हुए नजर आ रहा है।

जानकारी मिलने पर पुलिस ने कहा है कि उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में अध्यापक द्वारा एक किशोर छात्र को कथित तौर पर पीटने और कुल्हाड़ी से उसे धमकाने का मामला सामने आया है। इस घटना को संज्ञान में लिया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने आरोपित अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।आरोपित अध्यापक के खिलाफ कानूनी कर्रवाई की जाएगी। जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा है कि कानून संबंधित धाराओं के तहत हंदवाड़ा मामला दर्ज किया गया है। घटना के बारे में जानकारी रखने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी हो कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक अध्यापक जिसने फिरन और टोपी पहन रखी है, एक छात्र को पीट रहा है। उसने एक हाथ से छात्र की गर्दन दबा रखी है और दूसरे हाथ में कुल्हाड़ी थाम रखी है। ऐसा लग रहा है, जैसे वह छात्र को गला काटने की धमकी दे रहा हो।

यह वीडियो उत्तरी कश्मीर में हंदवाड़ा के पास स्थित वागात मागाम का है। यह वीडियो ब्राइट फ्यूचर एजुकेशन इंस्टीट्यूट वागात का है। इस वीडियो के वायरल होने पर स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई और आरोपित अध्यापक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना फ्यूचर एजुकेशन इंस्टीट्यूट वागात में हुई है। आरोपित अध्यापक की पहचान कर ली गई है। इसके अलावा जिन लोगों को इस घटना के बारे मे जानकारी है, उनसे भी पूछताछ की जा रही है। दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि टीचर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का मानना है कि इस तरह की धमकी से बच्चों के ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस वीडियो को वायरल होने के बाद स्थानीय लोग दहशत में हैं। वीडियो में लगातार टीचर बच्चे को मार रहा है, और चेहरे पर गले पर कुल्हाड़ी रख रहा है। वागत के एक स्थानीय स्कूल में यह वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर किया जा रहा है। लोग इस तरह की क्रूरता पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इस वीडियो में बच्चा नीचे झुका है, और टीचर लगातार कुल्हाड़ी से पीट रहा है।

टीचर छात्र को क्यों मार रहा है, इसकी वजह भी नहीं बता रहा है। इस वीडियो में बच्चा बुरी तरह से चीख रहा है और डरा हुआ है। वायरल वीडियो में आरोपी टीचर बच्चे के गले पर कुल्हाड़ी रखकर लगातार धमका रहा है।वीडियो में ही कुछ अन्य बच्चियां बैठी हुई हैं, जो डरी हुई नजर आ रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!