Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमुई के सांसद चिराग पासवान की जमकर तारीफ की है

पीएम मोदी ने चिराग पासवान की जमकर की तारीफ, कहा-इनसे सीखिए सांसद के गुण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमुई के सांसद चिराग पासवान की जमकर तारीफ की है और भाजपा की बैठक में नए सांसदों को कहा कि वो चिराग से बेहतर सांसद बनने के गुण सीखें। जानिए और क्या कहा..

पटना, लोकसभा चुनाव में मिली एेतिहासिक जीत के बाद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की संसदीय दल की पहली बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए सांसदों की क्लास ली और कुछ सांसदों को नए टारगेट भी दिए।

बैठक में पीएम मोदी ने लोकजनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के सांसद और रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान की जमकर तारीफ की और पार्टी सांसदों को उनसे सीख लेने की सलाह दी।

पीएम मोदी ने बैठक में उपस्थित सांसदों से कहा कि आपको रामविलास पासवान के बेटे और लोजपा सांसद चिराग पासवान से सीखना चाहिए कि कैसे वो संसद में किसी बिल पर अपने भाषण की तैयारी करके आते हैं।चिराग पासवान की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि चिराग संसद की प्रक्रिया में भाग लेते हैं और महत्वपूर्ण चर्चा में भी मौजूद रहते हैं।

बता दें कि चिराग पासवान बिहार के जमुई से सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में जमुई सीट से उन्होंने जीत हासिल की थी और इससे पहले 2014 में जीत दर्ज कर चिराग पासवान पहली बार सांसद बने थे।

बैठक के दौरान सांसदों से प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद एक सीखने की जगह है, जो सीखेगा उसका ही सम्मान होगा। नए सांसदों को संदेश देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसद सिर्फ बयानबाजी न करें और सेवा काम में जुटें। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि हर बूथ में सांसद पांच पेड़ लगाएं, यानी पंचवटी।

पीएम ने कहा कि अपने क्षेत्र में सांसदों की एक पहचान होनी चाहिए और सांसदों को अधिक से अधिक संख्या में सदन में उपस्थित रहना चाहिए।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अपने सांसदों को सीख दे रहे हैं। इससे पहले एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद भी पीएम मोदी ने सांसदों को सीख दी थी और सांसदों से पीएम मोदी ने कहा था कि जीवन में कुछ करना है तो छपास और दिखास से बचना होगा।

मोदी ने कहा कि हम लोग जब नये-नये आए थे, तब अटलजी और आडवाणीजी की ओर से यह सीख मिली थी. हिदायत मिली थी कि अखबार में छपने और टीवी पर दिखने से बचें. नेता कम, शिक्षक अधिक नजर आएं.

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!